घटना का सीसीटीवी वायरल
Mp Crime news: मध्यप्रदेश के खंडवा में एक रिटायर्ड डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डॉक्टर के साथ उनके क्लिनिक पर मारपीट की गई है। युवती ने अभद्रता का आरोप लगाकर गाली-गलौज की। बुजुर्ग डॉक्टर ने गालियां देने से मना किया तो युवती और उसके साथ आए दो युवक ने मारपीट शुरू कर दी।
डॉक्टर पिटता रहा लोग तमाशा देखते रहे
क्लीनिक के अंदर हुई डॉक्टर से मारपीट की घटना वहा लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वही मामले को लेकर डॉ. गुप्ता के साथ उनकी पत्नी और शहर के अन्य डॉक्टर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने मोघट थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वही मोघट थाना पुलिस ने मामले दर्ज किया, पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है।
Read More- Shree Tirupati Balajee shares : श्री तिरुपति बालाजी के शेयर आईपीओ 12% प्रीमियम पर list हुए
Mp Crime news: महिला ने अभद्रता का लगाया आरोप
बताया जा रहा है कि, एक युवती दो साथियों के साथ पड़ावा स्थित डॉक्टर डॉ. एसएल गुप्ता के क्लीनिक में आई और हंगामा करने लगी ये देख लोगों ने उन्हें पकड़ना चाहा तो युवती ने कहा कि डॉक्टर ने मेरे साथ अभद्रता की है। वही डॉ, गुप्ता ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। युवती इलाज के लिए क्लीनिक आई थी, उसने कहा मुझे बुखार है। मैंने उसके हाथ की नब्ज पकड़कर चैक किया। तब मेरी पत्नी और एक अन्य महिला भी क्लीनिक में थी। मेरे क्लीनिक पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं।
