Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Mp Crime News: सागर जिले में अमेजन कंपनी के माल से भरे कंटेनर की बड़ी लूट… लुटेरों ने ड्राइवर को बंदूक की नोक पर बंधक बना कर माल लूट लिया।
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Crime News: सागर जिले में अमेजन कंपनी के माल से भरे कंटेनर की बड़ी लूट… लुटेरों ने ड्राइवर को बंदूक की नोक पर बंधक बना कर माल लूट लिया।

divya mistry September 21, 2025

Mp Crime News: सागर जिले में अमेजन कंपनी के माल से भरे कंटेनर की बड़ी लूट की घटना सामने आई है। लुटेरों ने ड्राइवर को बंदूक की नोक पर बंधक बना कर माल लूट लिया। घटना 16-17 सितंबर की दरमियानी रात करीब 2 बजे की है, जिसकी एफआईआर 17 सितंबर को गौरझामर थाने में दर्ज कराई गई। वारदात का वीडियो 20 सितंबर को सामने आया, जिसमें आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

Mp Crime News
Mp Crime News

Mp Crime News: घटना का विवरण

ड्राइवर दीपचंद अवध पटेल, जो बिहार का रहने वाला है और गुड़गांव की एसएस लॉजिस्टिक कंपनी में कार्यरत है, ने बताया कि उसने 16 सितंबर की सुबह 4 बजे अमेजन का माल गुड़गांव से कंटेनर में लोड कर नागपुर के लिए रवाना किया था। कंटेनर में GPS और सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसका एक्सेस कंपनी के पास मौजूद था।

रात करीब 2 बजे जब वह नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम सिलारपुर के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे कंटेनर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। दीपचंद को भी ट्रक रोकना पड़ा। तभी सामने वाले कंटेनर से चार बदमाश निकले और उसके वाहन में चढ़कर उसे बंधक बना लिया। उन्होंने हाथ-पैर बांध दिए, मोबाइल छीन लिया और बंदूक दिखाकर धमकाते हुए कहा कि शोर मचाने पर गोली मार देंगे।

Mp Crime News
Mp Crime News

माल को शिफ्ट करने की साजिश

लुटेरों ने रास्ते में दो बार गाड़ी रोकी और कटर मशीन से कंटेनर का हिस्सा काटकर अंदर रखा सामान दूसरे कंटेनर में स्थानांतरित कर दिया। इस दौरान खुद आरोपी ही ट्रक चलाते रहे। ड्राइवर को अंदाजा नहीं कि कितनी मात्रा में माल चोरी हुआ है। विरोध करने पर लुटेरों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गया।

Mp Crime News: मुंगवानी में छोड़ा ड्राइवर

Mp Crime News

लगातार कई घंटों तक बंधक बनाए रखने के बाद सुबह करीब 5 बजे नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में लुटेरों ने ड्राइवर और कंटेनर को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। बड़ी मुश्किल से ड्राइवर ने खुद को रस्सियों से आजाद किया और वहां की पुलिस को सूचना दी।

Mp Crime News: कंपनी और वाहन मालिक ने बाद में कंटेनर के सीसीटीवी फुटेज निकाले, जिसमें आरोपी नजर आए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल लुटेरों की तलाश की जा रही है, जबकि घायल ड्राइवर का इलाज जारी है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: CG Navratri 2025: दुर्ग का वह क्षेत्र जिसकी रक्षा करती हैं 7 देवियां, चंडी माता मंदिर और सतरूपा शीतला मंदिर की महिमा
Next: Kareena Kapoor 45th Birthday: करीना कपूर का 45वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें…

Related Stories

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
  • सत्य की हमेशा जीत होती है-मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.