पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

MP CRIME: सागर के देवरी में अपरहण,हत्या और लूट के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया है
MP CRIME: अपहरण,हत्या और लूट का खुलासा
घटना 17 अक्टूबर की है जहां प्रहलाद सिंह लोधी की शव मिला था.प्रह्लाद लोधी कुछ दिनों से लापता था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी.लगातार तलाश के दौरान पूर्व में आरोपी बृजेश मेहरा निवासी देवरी एवं रीतेश उर्फ नीतेश लोधी निवासी पटना खुर्द को गिरफ्तार कर लिया गया.
MP CRIME: पुरानी रंजिश के चलते की हत्या
आरोपियों ने बताया कि पुरानी चुनावी रंजीश को लेकर आरोपियों ने प्रहलाद लोधी का मुंह, हाथ पैर बांधकर ग्राम नयानगर से अपहरण कर महारापुर क्षेत्र के ग्राम नेगुवा के सूनसान जंगल में ले जाकर, प्रहलाद लोधी की सोने की चैन छीनकर वैरहमी से लाठी, पत्थरो, चाकू से मारपीट कर हत्या कर दी.
