नशे और जुएं की लत से परेशान था परिवार
MP CRIME: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी कोई और नहीं बल्कि युवक का पिता ही था जिसने अपने हिस्ट्रीशीटर बेटे की सुपारी देकर उसका मर्डर कराया.
MP CRIME: पिता ने अपने ही बेटे की दी सुपारी
ग्वालियर में तीन दिन पहले अकबरपुर की पहाड़ियों पर एक युवक का शव मिला था. मृतक इरफान खान की हत्या उसके ही पिता हसन उर्फ हासिन खान ने कराई थी। पिता ने ही शूटर बुलाकर बेटे की हत्या की साजिश रची थी। हिस्ट्रीशीटर बेटे को जुआ और स्मैक-गांजे के नशे की लत थी। इसके चलते वो परिवार के लोगों को भी आए दिन परेशान करता रहता था।
MP CRIME: बेटे के नशे और जुएं की लत से परेशान था परिवार
पिता का कहना है कि बेटे ने जुए और नशे की लत में सब बर्बाद कर दिया था.इसलिए उसने अपने बेटे के मर्डर के लिए दो लोगों को 50 हजार रुपये की सुपारी दी.और उसका मर्डर करा दिया. कि मृतक इरफान खान हिस्ट्रीशीटर था शहर के अन्य थानों में लूट और मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज थे। इरफान को अपनी हत्या का अंदेशा भी था। लेकिन वो नहीं जानता था कि उसके पिता ही उसे मरवाना चाहते हैं।
MP CRIME: 50 हजार रुपए में दी थी सुपारी
मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इरफान की हत्या के लिए दो लोगों को 50 हजार रुपए में सुपारी दी थी। घटना स्थल तक वह खुद इरफान को लेकर पहुंचे थे। आरोपी पिता ने शूटर्स के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। शूटर्स के नाम अर्जुन उर्फ शराफत खान और उसका दोस्त भीम सिंह परिहार हैं।
