दुकानदार की डंडे और बेल्ट से की मारपीट

MP CRIME: मध्यप्रदेश की राजधानी में एक दुकानदार को कस्टमर को अंकल कहना भारी पड़ गया.पत्नी के सामने अंकल बोलने से गुस्साए युवक ने दुकानदार की जमकर मारपीट कर दी
Read More:देश की आबादी 146 करोड़ होने की संभावना
MP CRIME: अंकल कहने पर दुकानदार को पीटा

भोपाल के जाटखेड़ी शास्त्री फैशन शॉप के संचालक विशाल शास्त्री के साथ मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। कस्टमर ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ दुकान में घुसकर विशाल को बाहर निकाला। इसके बाद सरेराह उसे डंडे और बेल्ट से पीटने लगे। बीच बचाव करने आई एक महिला पर भी हमलावरों ने बेल्ट से वार किया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
MP CRIME: साड़ी खरीदने पत्नी के साथ आया था युवक
दुकानदार विशाल शास्त्री ने बताया कि रोहित रिछारिया नाम का व्यक्ति दुकान में पत्नी और एक बच्ची के साथ साड़ी खरीदने आया था। आमतौर पर कस्टमर से उसकी रेंज पूछी जाती है। मैंने भी रोहित से रेंज पूछी। उसने कहा कि एक हजार रुपए तक की साड़ी दिखा दो। हजार रुपए तक की साड़ियां दिखाने पर उसे पसंद नहीं आई। उसने कहा कि ऊंची रेंज में भी दिखा दो, हमें ऐसा-वैसा मत समझो। तब मैंने उसे जवाब दिया कि अंकल मैं आपको ऐसा-वैसा नहीं समझ रहा हूं। अंकल बोलते ही वो नाराज हो गया और बहस करने लगा।
MP CRIME: पत्नी को घर छोड़ साथियों के साथ दुकान पहुंचा युवक
कुछ समय बाद दुकान से वह चला गया। पत्नी-बच्ची को छोड़ने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा युवकों के साथ लौटा। दुकान से घसीटकर सभी युवक विशाल को बाहर ले गए। सड़क पर लाने के बाद सभी ने उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोपी हाथ में डंडे, बेल्ट और पाइप लिए हुए थे। आरोपी विशाल को पीट रहे हैं। इसी दौरान एक महिला उसे बचाने की कोशिश करती है। इस दौरान एक युवक ने महिला को भी बेल्ट से मारा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान रोहित रिछारिया और माखन सिंह के रूप में की गई है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
