ट्रांसपोर्टर और उसका साला गोली लगने से घायल

MP CRIME: ग्वालियर में खाना खत्म होने की अफवाह और मजाक उड़ाने पर दुल्हे और उसके दो दोस्तों ने ट्रांसपोर्टर और उसके साले को गोली मारकर घायल कर दिया। ट्रांसपोर्टर की कमर, तो साले के हाथ में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
MP CRIME: शादी में मजाक उड़ाने पर दूल्हे की फायरिंग

MP CRIME: ग्वालियर में खाना खत्म होने की अफवाह और मजाक उड़ाने पर दुल्हे और उसके दो दोस्तों ने ट्रांसपोर्टर और उसके साले को गोली मारकर घायल कर दिया। ट्रांसपोर्टर की कमर, तो साले के हाथ में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला आरोपी अजीत जाट ग्वालियर के बिजौली के रतवाई गांव के पास का रहने वाला है। वो जनपद सदस्य है। 12 नवंबर को उसकी बारात बिजौली से हजीरा गई थी। शादी के दूसरे दिन उसे जानकारी मिली कि उसकी शादी में खाना कम पड़ गया था जिसकी वजह से कई लोग भूखे ही शादी से लौट गए थे।
MP CRIME: खाना खत्म होने की उड़ाई थी अफवाह
जब उसने पता लगाया तो आरोपी को इस बात की जानकारी हुई कि रतवाई गांव निवासी ट्रांसपोर्टर रविंद्र राणा और उनके साले राहुल राणा ये अफवाह फैला रहे हैं। फिर आरोपी ने प्लान बनाकर बड़ागांव में हंसराज होटल पर दोनों को मिलने के लिए बुलाया और गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। घटना के 24 घंटे के अंदर अजीत सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीओपी ने बताया-
