मजदूरों का बंधक बनाकर की थी लूट
MP CRIME:मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां 3 बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर मजदूरों को बंधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए.पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया.
नकली खाकी का डर दिखाकर की लूट
घटना शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है. जहां बुढार थाना क्षेत्र के पकरिया का रहने वाला पिंटू बैगा मजदूरी करने के लिए जयपुर जा रहा था लेकिन देरी हो जाने की वजह से ट्रेन छूट गई. ट्रेन छूटने से निराश पिंटू शहडोल स्टेशन के पास ही अपने एक रिश्तेदार के घर रात बिताने जा रहा था. जैसे ही वह कोतवाली थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास पहुंचा. तभी पीछे से एक बाइक में सवार 3 लोग भी वहां पहुंचे और पुलिसिया अंदाज में बाइक रुकवाकर खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे और फिर बदमाश जबरदस्ती बाइक में उन राहगीरों को बिठाकर पास में ही एक खंडहर नुमा मकान में ले गए और तलाशी ली. फिर उनसे पैसा, मोबाइल, एटीएम और बाइक लेकर वहां से फरार हो गए
MP CRIME: बदमाशों के चंगुल से निकलकर पहुंचे थाने
घटना के बाद दोनों युवक पैदल बस स्टैंड पहुंचे और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद शहडोल कोतवाली थाने में जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई. पीड़ितों की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
MP CRIME: पुलिस ने फर्जी पुलिसवालों को पकड़ा
पुलिस ने इस लूट की घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है उनके पास से साढ़े 1200 रुपए, मोबाइल और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए थे. इस पर लूट संबंधी आवश्यक धाराओं में पहले अपराध पंजीकृत किया गया और एक टीम गठित की गई. पुलिस के द्वारा तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है. तीनों आरोपियों के पास से मोबाइल, साढ़े 12 सौ रुपये और मोटरसाइकिल जब्त की गई है.”
