Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP में कोरोना की वापसी : इंदौर में 5 नए केस
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

MP में कोरोना की वापसी : इंदौर में 5 नए केस

Narendra Singh June 6, 2025

mp corona jn1 variant cases rise indore : देश में 20 दिन में 58 गुना बढ़े संक्रमण के मामले

mp corona jn1 variant cases rise indore : मध्यप्रदेश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का खतरा सिर उठाने लगा है। इंदौर में गुरुवार को 5 नए मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए, जिससे शहर में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 38 हो गई है। इनमें से 20 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और जीनोम सिक्वेंसिंग से लेकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तक की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

देश में कोरोना का नया विस्फोट

20 दिन में 58 गुना बढ़े एक्टिव केस

16 मई को देश में केवल 93 एक्टिव केस थे।

अब यह आंकड़ा 5364 पर पहुंच गया है, यानी 58 गुना की वृद्धि।

पिछले 24 घंटे में ही 500 नए केस दर्ज किए गए हैं।

टॉप प्रभावित राज्य

राज्य एक्टिव केस
केरल 1679
गुजरात 615
पश्चिम बंगाल 596
दिल्ली 592
महाराष्ट्र 548

इंदौर के 5 नए मरीजों की डिटेल्स:

47 वर्षीय महिला – हाल ही में सिंगापुर से लौटे मित्र के संपर्क में आने के बाद संक्रमित।

13 वर्षीय किशोर – बद्रीनाथ से लौटी महिला के संपर्क में आने पर पॉजिटिव।

34 वर्षीय महिला – पुणे यात्रा से लौटने के बाद संक्रमित पाई गईं।

एवं 5. इंदौर के दो पुरुष, जिनकी ट्रैवल हिस्ट्री जांची जा रही है।

इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है क्योंकि लक्षण बेहद हल्के हैं।

सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने कहा – “घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है। मरीजों के सैंपल भोपाल भेजे गए हैं और कांटेक्ट ट्रेसिंग चल रही है।”

कोरोना का नया खतरनाक वैरिएंट: JN.1

JN.1, ओमिक्रॉन के BA.2.86 स्ट्रेन का एक सब-वैरिएंट है।

यह वैरिएंट 2023 में WHO द्वारा ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया गया था।

इसमें 30 से ज्यादा म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी को कमजोर बनाते हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यह बेहद तेजी से फैलता है, लेकिन घातक नहीं है।

JN.1 के सामान्य लक्षण:

गला खराब होना

सूखी खांसी

हल्का बुखार

थकावट

सिर दर्द

लंबे समय तक चलने वाले लक्षण (Long COVID)

स्वास्थ्य विभाग की अपील: सावधानी ही बचाव

हल्के लक्षणों को नजरअंदाज न करें

भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें

हाथों की सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें

बुजुर्ग, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत

Read More :- अब भारत में बनेगा राफेल का फ्यूज़लेज : दासो एविएशन और टाटा के बीच अहम समझौता

Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ujjain : वेलनेस समिट से नया अध्याय, सीएम की निवेशकों से वन टू वन चर्चा
Next: PM मोदी ने चिनाब आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया : कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.