Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP कांग्रेस की ‘टैलेंट हंट’ फिर बदली, जयवर्धन-हेमंत की एंट्री, 8 चेहरे बाहर
  • मध्य प्रदेश

MP कांग्रेस की ‘टैलेंट हंट’ फिर बदली, जयवर्धन-हेमंत की एंट्री, 8 चेहरे बाहर

Narendra Singh February 6, 2026

mp congress talent hunt: मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन को लेकर चल रहा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पार्टी ने एक बार फिर प्रवक्ताओं की तलाश के लिए बनी ‘टैलेंट हंट कमेटी’ में बदलाव कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि पिछले दो महीनों में यह तीसरा मौका है, जब इस समिति का स्वरूप बदला गया है।

mp congress talent hunt: ये थी नई लिस्ट

नई सूची में विधायक जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे और महेश परमार समेत सात नए नाम जोड़े गए हैं, जबकि पहले घोषित कमेटी से चार मौजूदा प्रदेश प्रवक्ताओं समेत कुल आठ सदस्यों को बाहर कर दिया गया है। संगठन के भीतर इसे लेकर हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।

mp congress talent hunt: दो महीने, तीन बार बदलाव

प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया 9 दिसंबर से विवादों में है। उस दिन प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री संजय कामले ने ‘टैलेंट हंट’ समिति का गठन किया था। इसके बाद आपत्तियां उठीं तो 23 दिसंबर को कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने नई समिति जारी कर दी, जिसमें सदस्यों के क्लस्टर तक तय कर दिए गए थे.यहीं से विवाद और गहरा गया। पार्टी के अंदर असहमति बढ़ी और हालात ऐसे बने कि मुकेश नायक ने इस्तीफा तक दे दिया। हालांकि बाद में युवक कांग्रेस के हस्तक्षेप के बाद वे फिर से काम पर लौट आए।

Also Read-Jabalpur: प्रशासनिक प्रताड़ना से टूटे IFS विपिन पटेल?, 12 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा

प्रवक्ताओं को किया गया कार्यमुक्त

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रदेश कांग्रेस ने दो दिन पहले मौजूदा प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त कर दिया और ‘टैलेंट हंट’ के जरिए नए प्रवक्ताओं की तलाश शुरू कर दी। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 23 दिसंबर को गठित समिति में एक बार फिर संशोधन कर दिया। पटवारी ने ‘टैलेंट हंट’ समिति से संयोजक अभय तिवारी समेत कई पदाधिकारियों को बाहर कर दिया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभय तिवारी को असम चुनाव में व्यस्तता के चलते समिति से हटाया गया है।

Also Read-cm mohan yadav haridwar: हरिद्वार में मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले-हिंदुत्व ही राष्ट्रत्व, यही भारत की पहचान

नए चेहरों की एंट्री, कई बाहर

नई समिति में विधायक जयवर्धन सिंह, हेमंत कटारे, महेश परमार के साथ पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, विचार विभाग के अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता और मृणाल पंत को शामिल किया गया है। वहीं अपूर्व भारद्वाज को भी बतौर सदस्य जगह दी गई है. दूसरी ओर, एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, बाल कांग्रेस अध्यक्ष मेघा परमार, यश घनघोरिया और चार प्रदेश प्रवक्ताओं अभिनव बरोलिया, मिथुन अहिरवार, राहुल राज और आनंद जाट को समिति से बाहर कर दिया गया है. नई ‘टैलेंट हंट’ समिति का अध्यक्ष एक बार फिर मुकेश नायक को बनाया गया है। जबकि विधायक आरिफ मसूद, विक्रांत भूरिया, महेंद्र जोशी और रीना बौरासी को नई समिति में भी बरकरार रखा गया है।

सवाल अब भी खड़ा

बार-बार बदलाव के बावजूद पार्टी के भीतर असंतोष पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सवाल यही है कि क्या तीसरी बार बदली गई यह समिति कांग्रेस को ऐसे प्रवक्ता दे पाएगी, जो संगठन की आवाज मजबूती से रख सकें, या फिर ‘टैलेंट हंट’ खुद पार्टी के लिए सिरदर्द बना रहेगा।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Ben Stokes Face Injury: बेन स्टोक्स हुए भायनक हादसे का शिकार, चेहरे पर आई गंभीर चोटें!
Next: IFS विपिन पटेल इस्तीफा: प्रशासनिक प्रताड़ना से टूटे IFS विपिन पटेल?, 12 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.