अशोकनगर-ग्वालियर में 50-50 मीटर विजिबिलिटी

MP cold day: मध्यप्रदेश एक बार फिर बर्फीली हवाओं से ठिठुर गया है। शनिवार को भोपाल, सागर समेत 7 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है।
MP cold day: MP के समेत 7 जिलों में कोल्ड-डे
टीकमगढ़, अशोकनगर और सेंधवा समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में सुबह कोहरा छाया रहा। सेंधवा में करीब 10 मीटर तो अशोकनगर में 50 मीटर के करीब विजिबिलिटी रही। लोग गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर बाहर निकले। ग्वालियर में घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 50 मीटर रह गई।
MP cold day: इंदौर आने-जाने वाली दो फ्लाइट्स लेट
कोहरे की वजह से इंदौर आने-जाने वाली दो फ्लाइट्स लेट हो गईं। बेंगलुरू-इंदौर फ्लाइट शनिवार सुबह 7.15 की जगह दो घंटे देरी से 9.16 बजे पहुंची। वहीं, दिल्ली में कोहरे के कारण इंदौर से सुबह 6.55 बजे उड़ने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से सुबह 8.27 बजे रवाना हुई। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर के कारण ठंड में और इजाफा हो गया है, जिससे दिन के समय भी लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है।
MP cold day: अगले तीन दिन घना कोहरा, ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। यहां दिन का पारा 23 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
MP cold day: इसलिए बढ़ी ठंड
शुक्रवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है।
