Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ujjain : वेलनेस समिट से नया अध्याय, सीएम की निवेशकों से वन टू वन चर्चा
  • मध्य प्रदेश

Ujjain : वेलनेस समिट से नया अध्याय, सीएम की निवेशकों से वन टू वन चर्चा

Narendra Singh June 6, 2025

mp wellness summit shipra : 1929 करोड़ के आए निवेश प्रस्ताव

mp wellness summit shipra : उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में गुरुवार को आयोजित स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट ने राज्य की आर्थिक और आध्यात्मिक दिशा को नया आयाम दिया है। इस समिट में सरकार को 1929 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

उज्जैन में आयोजित स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में सरकार को 1929 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। अरबिंदो मेडिकल कॉलेज की ओर से 984 करोड़ का इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव आया है। अमलतास ग्रुप ने 400 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्ताव दिया है। स्वामी चिदानंद सरस्वती उज्जैन और ओंकारेश्वर में वेलनेस सेंटर खोलेंगे।

निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग्स

सीएम यादव ने समिट के दौरान वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के कई निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग्स कीं। चर्चा में बुनियादी ढांचे, नीति समर्थन और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे मुद्दे शामिल रहे।

इन निवेशकों से चर्चा

अरबिंदो हॉस्पिटल ग्रुप के डॉ. विनोद भंडारी

लीजर होटल्स के मुकुंद प्रसाद

शतायु आयुर्वेद के डॉ. मृत्युंजय स्वामी

मेफेयर ट्रेवल्स, रॉयल ऑर्किड होटल, सीएचएल हॉस्पिटल, जिंदल नेचरक्योर आदि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन, एयर कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो गई है। आने वाले समय में रेल लाइन और एनएचआई के बड़े काम होने हैं। हमने मेडिकल कॉलेज के लिए 25 एकड़ जमीन एक रुपए में देने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा इन्वेस्टमेंट लाओगे तो नीति से आगे जाकर फायदा देंगे।

मुखिया भले ही बदलें, सरकार की विश्वसनीयता जरूरी-सीएम

मुखिया भले ही बदलें, सरकार की विश्वसनीयता जरूरी मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास बिजली सरप्लस है। अधोसंरचना में भी हम मजबूती की स्थिति में आए हैं। हम जो कमिटमेंट कर रहे हैं, उन्हें जमीन भी तुरंत दे रहे हैं। पुरानी सरकार छूट देने के लिए वचनबद्ध थी, ऐसे में 5500 करोड़ रुपए उद्योगों के खातों में डालकर वचनबद्धता को सिद्ध किया है।सरकार के मुखिया भले ही बदलते रहें पर सरकार की विश्वसनीयता होनी चाहिए। कांग्रेस सरकार (2018) के समय किए गए एमओयू वाले उद्योगपतियों को भी पैसे हमने दिए हैं। आज हम हैवी इंडस्ट्री, लघु और कुटीर उद्योग में भी काफी अच्छी स्थिति में आ गए हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में भी शामिल हुए और शिप्रा को 351 फीट लंबी चुनरी अर्पित की।

‘सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य मध्यप्रदेश-सीएम

‘सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य मध्यप्रदेश है’ सीएम ने कहा कि नीति आयोग ने हाल ही में आंकड़े जारी किए हैं, उसमें सर्वाधिक गति से बढ़ने वाला राज्य मध्यप्रदेश है। इनमें भोपाल, इंदौर के साथ उज्जैन भी शामिल हैं। आने वाले समय में सभी सेक्टर में हम आगे जाएंगे। कृषि के क्षेत्र में हम देश में नंबर एक पर हैं। इंडस्ट्री में भी हम नंबर एक पर आएंगे।

Read More :- अब भारत में बनेगा राफेल का फ्यूज़लेज : दासो एविएशन और टाटा के बीच अहम समझौता

Watch Now :- “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Barwani : 6 लोगों की जान लेने वाला ‘आदमखोर’ CCTV में कैद
Next: MP में कोरोना की वापसी : इंदौर में 5 नए केस

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.