Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS : CM डॉ मोहन यादव ने गोमांस GST को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS : CM डॉ मोहन यादव ने गोमांस GST को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार

Taruna Samariya September 25, 2025

Mohan Yadav beef GST controversy :मध्य प्रदेश में गोमांस पर 0% जीएसटी को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। जीतू पटवारी भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात करेंगे कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि गोमांस पर जीएसटी शून्य करने से इसका निर्यात बढ़ेगा और गौवध को बढ़ावा मिलेगा। पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि 18 सितंबर को जारी गजट नोटिफिकेशन में गोवंशीय पशुओं के मांस को जीएसटी मुक्त किया गया है। सरकार इस संवेदनशील मुद्दे पर स्पष्टता नहीं दे रही है,

पटवारी ने कहा,कि “एमपी सरकार ने गोमांस पर जीरो प्रतिशत जीएसटी कर दी है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर गाय नहीं कटने देगी और गोमांस का निर्यात नहीं होने देगी।”

CM डॉ मोहन यादव का कांग्रेस पर वार

कांग्रेस ने गौ-मांस के टैक्स को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस आरोप पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। हम गौ-हत्या की सोच भी नहीं सकते। कांग्रेसियों का गौमाता से कोई लेना देना नहीं। वह तो गौमाता के हत्यारों की रिश्तेदार है। उसने ही दशकों पहले करपात्री महाराज और साधु संतों पर गोलियां तक चलवाईं। कांग्रेस ने अपना गाय-बछड़े का चुनाव चिन्ह बदलकर पंजा कर दिया। कांग्रेस के इस पाप को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

READ MORE :ग्वालियर में कार के सामने लेटा प्रेमी जोड़ा,एसपी ऑफिस में ड्रामा

आंदोलन की योजनाएं

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जिलों और बाजारों में सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए व्यापारियों को शासन की जीएसटी वसूली की सच्चाई बताएंगे। इसके साथ ही, विपक्ष ने सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और धार्मिक आस्था को भड़काने के आरोप भी लगाए हैं। भोपाल के न्यू मार्केट में व्यापारियों से मुलाकात करके कांग्रेस नेतृत्व आम जनता को सरकार के फैसले के नतीजे समझाने का प्रयास करेगा।

भाजपा का प्रतिवाद

भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि जीएसटी दर निर्धारण की प्रक्रिया में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल भी शामिल हैं। सरकार का कहना है कि मध्यप्रदेश में 2004 से गोवंश वध पर प्रतिबंध है और इसका उल्लंघन करने पर सजा का प्रावधान है। भाजपा ने कांग्रेस पर राजनैतिक लाभ के लिए धार्मिक मुद्दों को भड़काने का आरोप लगाया है।

मुद्दे की राजनीतिक और सामाजिक संवेदनशीलता

गोमांस पर 0% जीएसटी लगाने के फैसले को लेकर मध्य प्रदेश में धार्मिक भावनाएं भी उभर रही हैं। कांग्रेस ने इसे केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक ,धार्मिक मुद्दा बताया है, जिससे गायों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन जनता के लिए यह भावनात्मक विषय भी है।

मध्यप्रदेश में गोमांस पर 0% जीएसटी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेजी पकड़ रहा है, जिसमें जीतू पटवारी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।विरोध के साथ-साथ बाजार स्तर पर जनसंपर्क भी किया जाएगा, और यह मामला आगामी दिनों में प्रदेश की राजनीति का प्रमुख मुद्दा बना रहेगा।

 

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs BAN Asia Cup: बांग्लादेश को 41 रन से हराकरफाइनल में पहुंची इंडिया!
Next: BCCI Complains Pak Players: फाइटर प्लेन और गन शॉट सेलिब्रेशन पर मचा बवाल, BCCI ने की ICC में शिकायत!

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.