Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • MP CM’s foreign tour: दुबई के बाद स्पेन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश

MP CM’s foreign tour: दुबई के बाद स्पेन पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव

Narendra Singh July 16, 2025

स्पेन फिल्म इंडस्ट्री के चेयरमैन से करेंगे मुलाकात

दुबई के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव 4 दिन की यात्रा पर स्पेन पहुंच गए हैं। वे स्पेन फिल्म आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। जिसमें मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म शूटिंग और सहयोग पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्राडो म्यूजियम का भ्रमण भी करेंगे। मुख्यमंत्री का स्पेन में जोरदार स्वागत किया गया।

दुबई दौरा सकारात्मक रहा-सीएम

स्पेन में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई का दौरा मध्य प्रदेश के लिए काफी सकारात्मक रहा। मैं इस यात्रा से संतुष्ट हूं। आने वाले समय में दुबई में हमारी गतिविधि को आगे बढ़ाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस प्रकार से विश्व के देशों के साथ भारत सरकार के अंब्रेला में राज्य सरकार काम कर रही है मध्य प्रदेश उसमें बड़ी भूमिका देखता है।इसी आधार पर हमने स्पेन और दुबई का दौरा बनाया था। मैं दुबई का दौरा संपन्न करके आया हूं। टूरिज्म हो, माइनिंग हो, अलग-अलग प्रकार की फूड इंडस्ट्री हो। हर एक स्थान पर हमको स्कोप मिला है। मैं उम्मीद करता हूं स्पेन का दौरा इसी प्रकार रहेगा।

भारतीय राजदूत से मिलेंगे सीएम

स्पेन प्रवास के पहले दिन 16 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भारत के राजदूत दिनेश के. पटनायक शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद डॉ. यादव मैड्रिड में आयोजित “इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश” बिजनेस फोरम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सेशन में वरिष्ठ अधिकारी पर्यटन, औद्योगिक नीति एवं निवेश, आईटी और अधोसंरचना सेक्टर पर प्रेजेंटेशन देंगे। वे उद्योग, पर्यटन, खेल, संस्कृति तथा फिल्म निर्माण से जुड़े विषयों पर उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेंगे।

नेचर बायो फूड्स के सीईओ बताएंगे अपने अनुभव

बिजनेस फोरम की शुरुआत मध्यप्रदेश शासन के सचिव एवं मुख्यमंत्री के सचिव इलैया राजा टी. के स्वागत भाषण से होगी। स्पेन-इंडिया काउंसिल फाउंडेशन के अध्यक्ष जुआन इग्नासियो एंत्रेकानालेस भी फोरम को संबोधित करेंगे। नेचर बायोफूड्स के सीईओ रोहन ग्रोवर द्वारा अनुभव साझा किए जाएंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव फोरम में उपस्थिति उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में निवेश के अवसरों पर विस्तृत जानकारी देंगे। नेटवर्किंग लंच में मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन के प्रमुख उद्योगपतियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के पॉपुलस प्रजेंटेशन में भाग लेंगे सीएम

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर के पॉपुलस प्रजेंटेशन में भाग लेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव खेल सेक्टर में विख्यात स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर डिजाइन एवं कंसल्टिंग फर्म ‘पॉपुलस’ के प्रजेंटेशन में भाग लेंगे। यह प्रजेंटेशन जोर्ज बेटनकौर द्वारा दिया जाएगा। जिसमें मध्यप्रदेश में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकास पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्पेन में बसे भारतीय व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और मैड्रिड में आयोजित विशेष रात्रि भोज में भाग लेंगे।

Watch Now :-इतने घंटे पहले जारी हो जाएगा रिजर्वेशन चार्ट यात्रीगणँ कृपया ध्यान दें….

Read More:- पटना एयरपोर्ट: लैंडिंग के बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी, यात्रियों की सांसें अटकी!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Hardcore Naxalite Couple: छत्तीसगढ़ के नक्सली दंपति का तेलंगाना में सरेंडर
Next: Siraj Viral Post After Lords Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम की हार के बाद सिराज ने की पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल!

Related Stories

होलिका दहन
  • मध्य प्रदेश

भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी

Narendra Singh March 2, 2026
Mp Accident Deaths News
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!

Hema Gupta March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता

divya mistry March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भद्रा के चलते आज देर रात होगा होलिका दहन,  हुरियारों की टोलियां तैयार, बाजार सतरंगी
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.