Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BHOPAL: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हुईं बंद
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हुईं बंद

Narendra Singh June 27, 2025

MP CM Convoy Cars Diesel Controversy: मिलावटी डीजल ने बढ़ाई सुरक्षा में टेंशन, सील हुआ पेट्रोल पंप

MP CM Convoy Cars Diesel Controversy: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के रतलाम दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी सेंध लग गई। रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव 2025 की तैयारियों के लिए भोपाल से रवाना हुआ सीएम का काफिला इंदौर पहुंचते ही मुश्किल में घिर गया। डीजल भरवाते ही काफिले की 19 गाड़ियां एक-एक कर बंद हो गईं। प्रशासनिक अफसर और सुरक्षा कर्मी गाड़ियों को धक्का लगाते नजर आए। देर रात प्रशासन ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है।

रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव होना था शामिल

गौरतलब है कि रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव शुक्रवार को रतलाम में होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. महोन यादव आ रहे हैं. इसी दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल होने गुरुवार को करीब 19 वाहन भोपाल से इंदौर पहुंचे. मुख्यमंत्री के दौरे के पूर्व कारकेड का रिहर्सल किया जाता है, जिसमें इन वाहनों के काफिले को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाता है

पेट्रोल पंप पर ही बंद हो गए वाहन, धक्के लगाए

डीजल भरवाने के लिए डोसीगांव स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन पहुंचे. आशंका है कि यहां सभी वाहनों में पानी मिला डीजल भर दिया गया. इसके बाद जैसे ही काफिला आगे बढ़ा तो सारे वाहन जवाब दे गए. कुछ गाड़ियां पेट्रोल पंप पर ही स्टार्ट नहीं हुईं. वाहनों में सवार सुरक्षाकर्मी और प्रशासनिक अधकारियों ने बंद पड़ी गाड़ियों को धक्का देकर हटाया. इस घटना के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया.

पेट्रोल पंप किया सील

इसके बाद आनन-फानन में सीएम के काफिले के लिए इंदौर से गाड़ियों का दूसरा रैक भेजा गया. इस मामले में एसडीएम अनिल भाना ने बताया “वाहनों में खराब ईंधन भरने की वजह से ऐसा हुआ. पेट्रोल पंप को सील कर मामले की जांच की जा रही है.” गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को रतलाम के पोलो ग्राउंड में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड इम्पलॉयमेंट कॉन्क्लेव 2025 में शिकरत करेंगे.

Read More :- शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार

Watch Now :- अब ट्रेन का इंतज़ार बन जाएगा एक शानदार अनुभव!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore : शिवराज-कैलाश की बंद कमरे में चर्चा, सावित्री ठाकुर बाहर करती रहीं इंतजार
Next: Eng vs Ind Test Series:’केएल राहुल ने कहा – “देश मेरे बच्चे से पहले”, DC कोच का बड़ा खुलासा!

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.