Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP CM MOHAN: प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए वाहनों की फिटनेस की जांच अभियान आज से, सीएम ने दिए निर्देश
  • मध्य प्रदेश

MP CM MOHAN: प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिए वाहनों की फिटनेस की जांच अभियान आज से, सीएम ने दिए निर्देश

divya mistry May 13, 2025

MP CM MOHAN: भोपाल में  हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाहनों की फिटनेस और दस्तावेजों की जांच के लिए प्रदेशव्यापी अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए 13 मई से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा को निर्देशित किया है कि यह अभियान परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से चलाया जाए।

MP CM MOHAN 
MP CM MOHAN

MP CM MOHAN:  निजी स्कूल बस के ब्रेक फेल हो जाने से बड़ा हादसा

उन्होंने कहा कि जिन वाहन मालिकों और चालकों के पास आवश्यक कागजात, जैसे फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, पंजीयन और परमिट नहीं हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बता दें राजधानी भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर सोमवार को एक निजी स्कूल बस के ब्रेक फेल हो जाने से बड़ा हादसा हो गया था। बस ने कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। जांच में सामने आया कि जिस बस से यह हादसा हुआ, उसका फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा और रजिस्ट्रेशन समाप्त हो चुका था, बावजूद इसके वह सड़कों पर दौड़ रही थी।

जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया

MP CM MOHAN:  इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) जितेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया है। उन्हें मुख्यालय, आयुक्त भोपाल संभाग में अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

MP CM MOHAN:  यह अभियान बेहद आवश्यक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान बेहद आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चेकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना वैध दस्तावेजों वाले वाहन सड़कों पर न चलें। यह अभियान राज्य भर में लागू होगा और इसमें सभी जिलों के परिवहन और पुलिस विभाग की टीमें मिलकर कार्रवाई करेंगी।

 

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Weight Lifting vs Cardio for fitness: आपके फिटनेस के लिए क्या है बेहतर?
Next: CG WEATHER: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, 42 डिग्री पहुंचा दिन का पारा

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.