सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को दिए निर्देश
Mp CM In Action: मध्यप्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। आपको बतादें की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों के कलेक्टर और SP को ऑनलाइन ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर देने को कहा है।

सीएम ने कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
Mp CM In Action: मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर ठग नागरिकों में दहशत फैलाने के लिए विभिन्न तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि वे ठगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और साथ ही डिजिटल अरेस्ट के खिलाफ जागरूकता अभियानों को तेजी से लागू करने का आदेश दिया।
सीएम ने पीएम मोदी के “मन की बात” का किया जिक्र

Mp CM In Action: डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट के बारे में स्पष्ट किया था कि सरकार में इसका कोई प्रावधान नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
महुगंज,ग्वालियर से सामने आया डिजिटल अरेस्ट का मामल
Mp CM In Action: यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब मध्यप्रदेश में मऊगंज में एक महिला ने डिजिटल अरेस्ट से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट के मामले में BSF के इंस्पेक्टर से 70 लाख रुपए की ठगी की घटना भी सामने आई थी।
