mp-cm-gift-good-news-for-government-employees-before-diwali

MP CM GIFT: दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

By : Ranu
MP CM GIFT: दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

मोहन सरकार के कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

MP CM GIFT: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में 7 लाख सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के हाउस रेंट अलाउंस के साथ-साथ परिवहन और मंत्रालय भत्ते में इजाफा होने वाला है. महानगरों में तैनात राज्य सरकार के कर्मचारियों के बाद कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स के आधार पर मंत्रियों के साथ पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन बढ़ने जा रहा है.

7 लाख कर्मचारियों को फायदा

मध्य प्रदेश सरकार 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने वाली है. कर्मचारियों के गृह भाड़ा, परिवहन और मंत्रालय भत्ते में बढ़ोतरी होने जा रही है. इसको लेकर मोहन यादव सरकार जल्द ही आदेश दे सकती है. खास बात यह है कि इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा मंत्रियों की निजी पदस्थापना में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के भत्ते में भी इजाफा होगा.

MP CM GIFT: महानगरों में हो चुकी है इतनी बढ़ोत्तरी

मध्यप्रदेश में वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों को 46 फीसदी वेतन भत्ता दिया जा रहा है. प्रदेश सरकार ने 15 मार्च, 2024 को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. पहले डीए 42 प्रतिशत था, जिसे बढ़ाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया था. बता दें कि मुंबई, दिल्ली जैसे महानगरों में काम कर रहे मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ते की दर 10 से बढ़ाकर 30 प्रतिशत की जा चुकी है.