MP CM at the International Gita Festival: भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गीता मन में उठने वाली सभी जिज्ञासाओं का समाधान करती है..
एक साथ गीता पाठ करके अद्भुत रिकॉर्ड
CM डॉ. यादव ने कहा कि.. पिछले साल लाल परेड ग्राउंड पर आजादी के बाद पहली बार 3500 विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ करके अद्भुत रिकॉर्ड बनाया था..
भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा को महत्व दिया
भगवान श्री कृष्ण ने कंस को मारने के बाद जो पराक्रम किया वह अद्भुत है.. भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा को महत्व दिया..
MP CM at the International Gita Festival: साथ ही उन्होंने कहा की गुरुकुल में ही विद्यार्थी का जीवन परिपूर्ण होता है. महर्षि सांदीपनि के संपर्क में आने के बाद भगवान श्री कृष्ण ने 64 कलाएं, 14 विद्याएं, पुराण-वेद की शिक्षा ग्रहण की।
इसी आश्रम में उन्होंने गरीबी-अमीरी के बीच के रिश्ते का भाव जाना.
प्रदेश की भूमि पर ही उन्हें भगवान परशुराम से सुदर्शन चक्र मिला था. श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती भी हमारे प्रदेश में हुई है..
याचक बनाकर उसकी निगाह नीची मत होने दें
MP CM at the International Gita Festival: भगवान श्री कृष्ण ने द्वारिकाधीश होने के बाद भी अपने स्कूली मित्र सुदामा को याद रखा…
दोनों की दोस्ती ने यह भी सिखाया है कि मित्र के जीवन में यदि कोई कष्ट आए तो आप उसको याचक बनाकर उसकी निगाह नीची मत होने दें…
दुविधा में फंसे अर्जुन को श्री कृ्ष्ण ने कर्मवाद की शिक्षा दी। जन्म-मरण का चक्र तो चलता रहा है।
इंदौर के राजवाड़ा के पास आज पहला गीता भवन जनता को सौंपा जाएगा..
