Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश को बनाएंगे हरित ऊर्जा का हब : डॉ. यादव
  • मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश को बनाएंगे हरित ऊर्जा का हब : डॉ. यादव

Narendra Singh November 13, 2025

सीएम ने किया रिलायंस कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों का वर्चुअल उद्घाटन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हरित ऊर्जा आज की आवश्यकता है। समेकित ऊर्जा उत्पादन प्रणाली के माध्यम से हम देश और प्रदेश को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से मध्यप्रदेश को ग्रीन एनर्जी का हब बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से बुधवार को रिलायंस ग्रीन एनर्जी कंपनी द्वारा भोपाल, इंदौर और सतना में बने तीन कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट्स का वर्चुअल उद्घाटन किया।

रिलायंस का 700 करोड़ का निवेश

रिलायंस कंपनी ने मध्यप्रदेश में कुल 6 प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है। इनमें से तीन का उद्घाटन हो चुका है, जबकि तीन निर्माणाधीन हैं। इन संयंत्रों में लगभग 700 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इनकी संयुक्त वार्षिक उत्पादन क्षमता 45 हजार टन है और 17 हजार टन जैविक अपशिष्ट को ऊर्जा में बदला जाएगा।

हरित क्रांति 2.0 की ओर कदम

डॉ. यादव ने कहा कि ये अत्याधुनिक संयंत्र कचरे को ऊर्जा में बदलने का श्रेष्ठ उदाहरण हैं। इससे प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं घटेंगी और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी।

किसानों के लिए वरदान

संयंत्र जीरो लिक्विड डिस्चार्ज तकनीक पर आधारित है और पर्यावरण के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इससे निकलने वाला 90 टन जैविक अपशिष्ट प्राकृतिक खाद के रूप में किसानों को मिलेगा, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी और रासायनिक खाद पर निर्भरता घटेगी। किसानों की आय में वृद्धि भी सुनिश्चित होगी।

भोपाल बना वेस्ट टू वेल्थ का नया सेंटर

भोपाल के आदमपुर छावनी क्षेत्र में 130 करोड़ रुपये की लागत से बने 20 एकड़ भूमि वाले इस संयंत्र से प्रतिदिन 22.5 टन बायोगैस का उत्पादन होगा। इसके लिए प्रतिदिन 260 टन कृषि अवशेष (पराली, नेपियर घास) का उपयोग किया जाएगा। यह गैस वाहनों और उद्योगों में ईंधन के रूप में काम आएगी। संयंत्र से 250 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

प्रदेश में हरित ऊर्जा की नई दिशा

रिलायंस कंपनी आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश में 500 कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रही है। प्रत्येक संयंत्र में लगभग 120 करोड़ रुपये का निवेश होगा और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Amitabh Meet Dharmendra Video Viral: मीडिया पर भड़के सनी देओल, वहीं जय से मिलने पहुंचे वीरु!
Next: छत्तीसगढ़ बना देश का ‘टॉप अचीवर’, उद्योग और सुधार में दर्ज की मजबूत पहचान

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.