mp-bypoll-2024-opposition-to-bjp-candidate-in-shivrajs-stronghold

MP Bypoll 2024: शिवराज के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी का विरोध

By : Narendra Singh
MP Bypoll 2024: शिवराज के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी का विरोध

प्रचार करने पहुंचे रामपाल का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

MP Byelection 2024: मध्य प्रदेश के बुधनी में विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का ऐलान होने के साथ ही भाजपा में कलह शुरू हो गई है.बीजेपी कार्यकर्ता लगातार उम्मीदवार रमाकांत भार्गव का विरोध शुरू कर रहे है.

MP Bypoll 2024: शिवराज के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी का विरोध

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के गढ़ से उप चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी को कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. हालत ये है कि मंगलवार को जब बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव चुनाव प्रचार करने पहुंचे विधानसभा के प्रभारी रामपाल सिंह राजपूत को कार्यकर्ताओं ने उल्टे पांव वापस लौटा दिया.

MP Bypoll 2024: रमाकांत भार्गव से खुश नहीं कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं का कहना है कि रमाकांत भार्गव जैसा प्रत्याशी उन्हें मंजूर नहीं है. यदि संगठन ने अपना फैसला नहीं बदला, तो फिर कार्यकर्ता परिणाम बदलने की ताकत भी रखता है. हालांकि, राजपूत बार-बार कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करते रहे थे. इसके बावजूद कार्यकर्ताओं की सिर्फ एक ही मांग रही कि यदि प्रत्याशी नहीं बदला गया, तो कार्यकर्ता कांग्रेस के समर्थन में वोटिंग करेंगे.

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर