Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • MP में बस से सफर अब और महंगा, शादी-विवाह व धार्मिक यात्राओं पर बढ़ा बोझ
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

MP में बस से सफर अब और महंगा, शादी-विवाह व धार्मिक यात्राओं पर बढ़ा बोझ

Narendra Singh February 1, 2026

mp bus fare hike permit tax increased: मध्य प्रदेश में बस से यात्रा करने वालों को अब पहले से ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा। सरकार ने बसों के परमिट टैक्स में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ने वाला है। खास तौर पर शादी-विवाह, बारात, धार्मिक यात्राएं और पिकनिक जैसी बुकिंग अब महंगी हो जाएंगी। परिवहन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नए नियमों के तहत अस्थायी परमिट शुल्क बढ़ा दिया गया है और पहली बार कंडक्टर सीट पर भी टैक्स लगाया जाएगा, जिससे बस ऑपरेटरों का खर्च बढ़ेगा और अंततः किराया भी।

अस्थायी परमिट शुल्क में बड़ा बदलाव

अब तक अस्थायी परमिट पर बसों से 12 रुपये प्रति सीट प्रति दिन टैक्स लिया जाता था। इसे बढ़ाकर 18 रुपये प्रति सीट कर दिया गया है। यही वजह है कि बारात या धार्मिक यात्रा के लिए बुक होने वाली बसों का किराया सीधे प्रभावित होगा।परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थायी और अस्थायी, दोनों तरह के परमिट शुल्क में संशोधन किया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर 2025 को 65 फीसदी तक टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन बस ऑपरेटरों के विरोध के बाद इसे घटाकर 50 फीसदी किया गया।

अब कंडक्टर सीट पर भी लगेगा टैक्स

इस बार नियमों में एक अहम बदलाव यह भी है कि अब बस कंडक्टर की सीट को भी टैक्स के दायरे में लाया गया है। पहले इस सीट पर कोई शुल्क नहीं लगता था, लेकिन अब इसका बोझ भी यात्रियों की जेब पर पड़ेगा.यानी जिस बस को पहले 52 सीटर माना जाता था, अब वह टैक्स के हिसाब से 53 सीट वाली मानी जाएगी।

ऐसे बढ़ेगा परमिट का खर्च

अभी तक 52 सीटर बस के लिए बारात परमिट 624 रुपये प्रतिदिन (12 रुपये प्रति सीट) देना होता था। नई दरों के बाद यह बढ़कर 18 रुपये प्रति सीट हो गया है।

इस हिसाब से 52 सीटर बस का एक दिन का परमिट अब 924 रुपये पड़ेगा। वहीं कंडक्टर सीट जोड़ने के बाद 53 सीट वाली बस का परमिट 942 रुपये प्रतिदिन तक पहुंच जाएगा।

नगरीय क्षेत्रों में बस परमिट 150 रुपये प्रति सीट प्रति तिमाही तय किया गया है। 100 किलोमीटर तक के लिए 200 रुपये प्रति सीट प्रति माह शुल्क लगेगा। इसके बाद हर 10 किलोमीटर या उसके हिस्से पर 12 रुपये प्रति सीट प्रति माह अतिरिक्त देना होगा।

कौन-कौन सी यात्राएं होंगी महंगी

परमिट टैक्स बढ़ने से केवल सामान्य बस यात्रा ही नहीं, बल्कि

  • बारात और शादी समारोह 
  • धार्मिक यात्राएं 
  • पिकनिक और सामूहिक भ्रमण 
  • पिंडदान और अन्य अनुष्ठान 

    जैसी यात्राएं भी महंगी हो जाएंगी। परिवहन विभाग इन सभी के लिए अलग से परमिट जारी करता है, और टैक्स बढ़ने का असर सीधे आम लोगों पर पड़ेगा. अब देखना होगा कि बढ़े किराए के बाद यात्रियों की संख्या पर क्या असर पड़ता है और क्या बस ऑपरेटर इस फैसले पर दोबारा विरोध दर्ज कराते हैं।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore Marathon Tragedy: इंदौर मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत!
Next: राजू ईरानी डेरा मामला: फर्जी जमानत दिलाने पर दो वकील समेत 6 पर केस

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.