MP budget satra: मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को विधानसभा में वर्ष 2026- 27 का बजट प्रस्तुत करने से पहले शुभकामनाएं दीं।सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट पेश करेंगे। इससे पहले उन्होंने अहम जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि बजट जनता और जनता के लिए होगा। जिसमें महिला, युवा, किसान और गरीबों का ध्यान रखा गया है। इस बजट में चारों वर्गों पर हमने फोकस किया है। इस साल किसान कल्याण वर्ष को दिया है। हमारी पूरी कोशिश है कि किसान आत्मनिर्भर बने। जनता के सुझाव को भी बजट में शामिल किया गया है।

मध्यप्रदेश के विधानसभा बजट सत्र के तीसरे प्रदेश सरकार बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को बजट पेश करने से पहले बधाई दी हैं। वहीं इससे पहले एमपी के जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि विपक्ष का काम तो विरोध ही करना है।
MP budget satra:आगामी तीन साल का रोडमैप
मध्यप्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 4.70 लाख करोड़ का बजट पेश करने जा रही है। जो बीते साल के बजट की तुलना में 12 से 15 % ज्यादा है। बजट के साथ सरकार अगले 3 साल का रोडमैप पेश करेगी। साल 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने को लेकर विशेष प्रावधान आ सकते हैं। सिंचाई और ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर जोर रहेगा। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 के लिए विशेष वित्तीय प्रावधान किया जा सकता है।
एमपी का पहला ‘पेपरलेस’ बजट होगा
MP budget satra:यह बजट मध्य प्रदेश का पहला ‘पेपरलेस’ बजट होगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सूटकेस की जगह टैबलेट लेकर विधानसभा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इस साल राज्य का बजट पिछले साल से बड़ा होगा। आपको बता दें कि प्रदेश के गठन के एक माह बाद 19 दिसंबर 1956 को पहला बजट आया था। तत्कालीन वित्त मंत्री भगवंत राव अन्नाभाऊ मंडलोई ने पहला बजट पेश किया था। तब पहले सीएम रविशंकर शुक्ल का निधन होने के कारण वह कार्यवाहक सीएम भी थे।
