Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP BUDGET PESH: आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री देवड़ा, पत्नी ने तिलक लगाकर घर से किया विदा
  • मध्य प्रदेश

MP BUDGET PESH: आज विधानसभा में बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री देवड़ा, पत्नी ने तिलक लगाकर घर से किया विदा

divya mistry March 12, 2025

MP BUDGET PESH:मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का बजट आज विधानसभा में पेश करेंगे। सुबह 11 बजे बजट भाषण की शुरुआत होगी, जो लगभग दो घंटे का होगा।

MP budget 2025: कल पेश होगा मध्यप्रदेश का बजट,जाने क्या रहेगा बजट में खास

MP BUDGET PESH:
MP BUDGET PESH:

MP BUDGET PESH: कोई नया कर नहीं लगाया

बजट पेश होने से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सीएम मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा समेत सभी मंत्री मौजूद हैं। बैठक में शामिल होने से पहले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार ने कोई नया कर नहीं लगाया है। वहीं, मंत्री तुलसी सजावट ने कहा कि यह गरीब, किसान, महिला और युवाओं का बजट होगा। राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि महिलाओं के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।

महिला, युवा और किसान पर फोकस 

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि बजट का फोकस ज्ञान पर आधारित है। महिला, युवा और किसान पर बजट का फोकस है। ये बजट सर्वस्पर्शी है। बजट को लेकर कई सुझाव मिले थे। सुझावों को शामिल करने की कोशिश की गई है। मध्यप्रदेश विकास की श्रेणी में नंबर एक पर आए इसके लिए कोशिश की गई है। विपक्ष विचलित हो रहा है। साल 2003 में कांग्रेस की सरकार में बजट की स्थिति क्या थी, ये उनको देखना चाहिए। अब बजट का आकार बढ़ गया है। सिंचाई शिक्षा, उद्योगों सभी क्षेत्रों में जमीन आसमान का अंतर हैं। पूरा बजट जनता के सामने रख रहे हैं जिससे पता चले कि पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है।

MP BUDGET PESH: 11 बजे बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री देवड़ा 

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की ओर से आज पेश होने वाला बजट चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इसमें सभी वर्गों के साधने का प्रयास रहेगा। गरीब, युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा। साथ ही  2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर अतिरिक्त प्रविधान किए जाएंगे। बजट भाषण को अनुमोदन देने के लिए विधानसभा परिसर स्थिति मुख्यमंत्री के सभाकक्ष में सुबह साढ़े 10 बजे कैबिनेट बैठक हुई। इसके बाद 11 वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: India’s Sweltering Heatwave: देश के कई राज्यों में लू की चेतावनी, IMD का येलो अलर्ट
Next: Jio Starlink Deal 2025: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट की नई शुरुआत

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.