Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Budget News: 3 जुलाई को मोहन सरकार का पहला बजट, वित मंत्री जगदीश देवड़ा बजट करेंगे पेश
  • मध्य प्रदेश

MP Budget News: 3 जुलाई को मोहन सरकार का पहला बजट, वित मंत्री जगदीश देवड़ा बजट करेंगे पेश

Ranu June 27, 2024

कैसा रहेगा बजट,क्या टैक्स का बढ़ेगा बोझ?

MP Budget News:मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है.इस सत्र में मोहन सरकार का पहला बजट 3 जुलाई को पेश किया जाएगा. वित मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे. इसके अलावा राज्य सरकार 11 विधेयक भी पेश करेगी. इधर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. इसलिए इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार है.

मानसून सत्र की शुरूआत 1 जुलाई से होने जा रही है. इसमें राज्य सरकार 11 विधेयक भी पेश करेगी. इसमें प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एक रूपता लाने और बोरवेल हादसों को रोकने से जुड़े विधेयक भी लाए जाएंगे. उधर विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. सत्र में सत्ता पक्ष को घेरने के लिए विपक्ष रणनीति बनाने में जुटा है.

MP Budget News: 1 जुलाई को सत्र का आगाज

1 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा में सरकार करीब 1 दर्जन विधेयक लेकर आएगी. इसमें प्रदेश में बोरवेल में होने वाले हादसों को रोकने से जुड़ा बिल भी शामिल होगा. इसमें हादसे होने पर बोरवेल मालिक और जिम्मेदारी अधिकारी भी सजा के हादसे में आएंगे. यह बिल पास हुआ तो मध्यप्रदेश बोरवेल को लेकर नियम बनाने वाला पहला राज्य होगा. सरकार प्रदेश में बढ़ते विश्वविद्यालयों की संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के लिए संशोधन विधेयक भी लेकर आ रही है. इसके अलावा मध्यप्रदेश स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन अपराध अधिनियम 1964 में संशोधन विधेयक, मध्यप्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक 2024 और मध्यप्रदेश सुधारात्मक सेवाएं एवं बंदीगृह विधेयक 2024 को विधानसभा में मंजूरी के लिए रखा जाएगा. पर्यावरण विभाग द्वारा भी एक शासकीय संकल्प विधानसभा में पेश किया जाएगा.

Read More- T-20 World Cup Semi-Final 2- 140 करोड़ लोगों का सपना, वर्ल्डकप बनाना है अपना

MP Budget News: मोहन सरकार का पहला बजट

मानसून सत्र के तीसरे दिन 3 जुलाई को मोहन सरकार का पहला बजट पेश किया जाएगा. उप मुख्यमंत्री और वित मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे. यह सरकार का पूर्ण बजट होगा. लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार लेखानुदान लेकर आई थी. बजट को लेकर वित्त विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वित मंत्री जगदीश देवड़ा के मुताबिक यह तीसरा साल होगा जब आमजन के सुझावों को बजट में सम्मिलत किया गया है. बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है. वित विभाग की ओर से कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं. प्रदेश का बजट जनता का बजट है.

Read More- ISRO Reusable Launch Vehicle: इसरो के रीयूजेबल यान की तीसरी सफल लैंडिंग

MP Budget News: विपक्ष पूरी तरह तैयारी

MP Budget News: मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. कांग्रेस सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बना रही है. इसको अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस ने 30 जून को विधायक दल की बैठक बुलाई है. कांग्रेस विधानसभा में सत्ता पक्ष को नर्सिग होम घोटाले, प्रदेश में बढ़ते अपराध, दलित अपराध, बीजेपी के घोषणा पत्र को लेकर सत्ता पक्ष को घेरेगी.

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: Monsoon Weather: 48 घंटे में दिल्ली पहुंचेगा मानसून, बिहार में बाढ़ का खतरा
Next: T-20 World Cup 2024 : साउथ अफ्रीका पहली बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची, अफगानिस्तान को हराया

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.