
MP Breaking News: उज्जैन में एक रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी। घटना नागझिरी के हामुखेड़ी में गुरुवार देर रात करीब 1 बजे हुई। फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक प्रकाश यादव को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी, जो उनकी छाती के दाहिने तरफ लगी। इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गया।
Read More- Road Accident News: पलभर में मातम में बदली बच्चे के जन्म की खुशी
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
प्रकाश यादव को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने घटनास्थल पर पहुँचकर प्रकाश के परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।
Read More- Education Department Expose: शहडोल में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल
MP Breaking News: पुलिस की सफाई
पुलिस के अनुसार, यह विवाद बच्चों के पुराने मसले को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस जब इस विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही थी, तभी रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग कर दी।
MP Breaking News: पुलिस पर लगे आरोप
प्रकाश यादव के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। उनका कहना है कि अगर पुलिस सख्ती दिखाती तो आरोपी को गोली चलाने की हिम्मत नहीं होती और वह आसानी से फरार नहीं हो पाता।