Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में 15 साल का टूटा रिकॉर्ड
  • मध्य प्रदेश

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट में 15 साल का टूटा रिकॉर्ड

Narendra Singh May 6, 2025

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

प्रज्ञा व प्रियल बनीं टॉपर, फेल-पास दोनों छात्रों के लिए दूसरा मौका

MP Board Result 2025 : मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस नतीजे घोषित किए. 10वीं-12वीं के छात्र mpbse.nic.in या mpresult.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे

नरसिंहपुर जिला टॉप

एमपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों में लगातार तीसरी बार नरसिंहपुर जिला टॉप पर रहा है. यहां से सबसे ज्यादा छात्रों ने टॉप किया है. मण्डला का 10वीं में 89.83 रिजल्ट रहा. हाईस्कूल की परीक्षा में 212 स्टूडेंट्स की मेरिट लिस्ट में 144 छात्राएं शामिल रही. दूसरी तरफ, 90 छात्राओं ने 12वीं की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई हैं. हाईस्कूल और हायर सेकंडरी में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट इस बार भी सबसे अच्छा रहा है.

मोह की गार्गी अग्रवाल और मोनिका साहू मेरिट लिस्ट में

12वीं कक्षा की छात्रा गार्गी अग्रवाल ने जीव विज्ञान समूह में प्रदेश में पाया पहला स्थान. हटा की छात्रा मोनिका साहू का गणित विज्ञान समूह से प्रदेश में पांचवां स्थान. भानू प्रताप राजेंद्र सिंह कक्षा 12वीं, गणित समूह से प्रदेश सूची में आठवां स्थान. वहीं हटा की कक्षा दसवीं की छात्रा तरन्नुम रंगरेज ने प्रदेश में पाया पांचवा स्थान. वेदांश नेमा ने दसवीं में प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया.

सीएम ट्वीट
सीएम ट्वीट

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफल विद्यार्थियों को दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा- आज माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल 10th एवं हायर सेकेण्डरी 12th परीक्षा के परिणामों को घोषित कर सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. यह सफलता लक्ष्य के प्रति समर्पण, अथक परिश्रम और लगन का सुफल व प्रमाण है. प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर अपने अभिभावकों, शिक्षकों के साथ मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है.

मानसी साहू ने किया टॉप, 12वीं में प्रियांशु और अभय सिंह चमके

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में सीधी जिले ने एक बार फिर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है. जिले की मानसी साहू ने कक्षा 10वीं में 497 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल किया. मानसी गांधी मेमोरियल स्कूल, सीधी की छात्रा हैं.

इसी क्रम में कक्षा 12वीं में भी जिले के छात्रों ने कमाल कर दिखाया. जीव विज्ञान संकाय से प्रियांशु तिवारी ने 484 अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं वाणिज्य संकाय में अभय सिंह ने 489 अंक अर्जित कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया. ये दोनों छात्र उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1, सीधी के हैं.

एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2025

प्रज्ञा जायसवाल (सिंगरौली)- 500/500
आयुष दिवेदी (रीवा)- 499/500
शैजाह फातिमा (जबलपुर)- 498/500
मानसी साहू (सीधी)- 497/500
सुहानी प्रजापति (उज्जैन)- 497/500
शिवम पांडे (सतना)- 497/500
अंजली शर्मा (रीवा)- 497/500
सुम्बुल खान (सागर)- 496/500
तरन्नुम रंगरेज (दमोह)- 496/500
अनिमेष वर्मा (रीवा)- 496/500
अनुराग कुमार साहू (सिंगरौली)- 496/500
प्राची कौरव (नरसिंगपुर)- 496/500

भोपाल के टॉपर की ग्रुप वाइज लिस्ट

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम निखिल कुमार पांडे- सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के छात्र ने भोपाल में टॉप किया है। कला समूह में प्रदेश में इनकी दसवीं रैंक है।

कॉमर्स स्ट्रीम प्रांजल कुशवाहा- सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के छात्र हैं। इन्होंने कॉमर्स ग्रुप में भोपाल में टॉप किया है। प्रदेश में पांचवी रैंक है।

आफरीन मंसूरी- स्वर पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। कॉमर्स ग्रुप में यह भोपाल में दूसरे नंबर पर आई हैं। प्रदेश में 22वीं रैंक है।

बायोलॉजी स्ट्रीम ईवा जैन- डेफोडिल स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने जीव विज्ञान समूह में भोपाल टॉप किया है। वहीं, प्रदेश में इनकी सातवीं रैंक है।

कार्तिकेय नारे- सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के छात्र हैं। जीव विज्ञान समूह में इन्होंने भोपाल में दूसरा पायदान हासिल किया है। वहीं, प्रदेश में 33वें नंबर पर हैं।

देव्यांशु दुबे- सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के छात्र हैं। भोपाल में यह जीव विज्ञान समूह में तीसरे पायदान पर रहे हैं। वहीं, प्रदेश में इनकी रैंक 42वीं आई है।

Raed More:-Supreme Court Bitcoin Trading : भारत में बिटकॉइन का कारोबार हवाला कारोबार की तरह

Watch Now:–लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन, 26 चौराहों पर एक साथ प्रदर्शन!

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and “Follow” whatsapp channel

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Supreme Court Bitcoin Trading : भारत में बिटकॉइन का कारोबार हवाला कारोबार की तरह
Next: BJP Minister Jual Oram – Train Missing Mystery :  ट्रेन से लापता हुए केंद्रीय मंत्री

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.