Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP बोर्ड की परीक्षाओं में तीन महीने शेष, लेकिन तैयारियां ठप
  • मध्य प्रदेश

MP बोर्ड की परीक्षाओं में तीन महीने शेष, लेकिन तैयारियां ठप

Narendra Singh November 15, 2025

18 लाख विद्यार्थियों की तैयारी पर असर

mp board exams pending: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तिथियाँ घोषित कर दी हैं। परीक्षाएँ 7 फरवरी से शुरू होंगी, लेकिन मंडल की तैयारियों की रफ्तार बेहद धीमी है। परीक्षा में केवल ढाई माह शेष हैं, फिर भी इस बार न तो सैंपल पेपर जारी किए गए हैं और न ही जिलावार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो पाया है। हर वर्ष की तुलना में एक माह पहले परीक्षा आयोजित होने के बावजूद तैयारियों में तेजी नहीं दिखाई दे रही।

परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार नहीं!

माशिमं हर साल करीब पौने चार हजार परीक्षा केंद्र बनाता है और इनकी सूची सामान्यतः सितंबर तक तैयार कर ली जाती है, ताकि समय रहते केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच हो सके। लेकिन इस बार शिक्षक चुनाव ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण केंद्रों की सूची तक नहीं बन सकी है। मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में प्रस्तावित केंद्रों की सूची जल्द भेजें। इस धीमी प्रक्रिया के कारण केंद्रों का निर्धारण अब दिसंबर के अंत तक होने की संभावना है।

सीसीटीवी से निगरानी

नकल रोकने के लिए इस बार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 200 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अगले वर्ष इसे सभी केंद्रों तक विस्तार दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए पहले केंद्रों का अंतिम निर्धारण जरूरी है।

सैंपल पेपर अब तक जारी नहीं

हर साल सैंपल पेपर परीक्षा से लगभग छह माह पहले जारी कर दिए जाते थे, ताकि विद्यार्थी वार्षिक और छमाही परीक्षा की योजना बनाकर तैयारी कर सकें। लेकिन इस बार 18 लाख विद्यार्थी सैंपल पेपरों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे तैयारी प्रभावित हो रही है।

सचिव पद खाली, तैयारियां धीमी

तैयारियों में देरी का एक बड़ा कारण यह भी है कि माशिमं का सचिव पद पिछले साढ़े तीन माह से खाली है। जुलाई में पूर्व सचिव केडी त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने के बाद से नई पदस्थापना नहीं हो सकी है। इस महत्वपूर्ण समय में पद रिक्त होने से प्रशासनिक निर्णयों और तैयारी की गति दोनों प्रभावित हुए हैं। प्रभारी सचिव प्रियांका गोयल के अनुसार, सैंपल पेपर जल्द वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे और परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी इस माह के अंत तक किया जाएगा।

Read More:- हर कोई कहता था ‘तू कुछ नहीं कर सकती’…  देखो क्या कर दिखाया इस लड़की ने!

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश में कफ सिरप बनाने वाली 32 कंपनियों की जांच जारी
Next: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू,टोकन-तुंहर-हाथ ऐप फेल

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.