Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Board Exam 2026: 10 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 25 लाख छात्रों को करना होगा ये…
  • मध्य प्रदेश

MP Board Exam 2026: 10 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, 25 लाख छात्रों को करना होगा ये…

Narendra Singh February 8, 2026

MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अगले सप्ताह से प्रदेशभर में परीक्षाएं शुरू होंगी और इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को मॉडल स्कूल से प्रश्नपत्रों और बोर्ड से जुड़ी सामग्री का वितरण कर दिया गया, जो अब परीक्षा केंद्रों के नजदीकी थानों तक पहुंच चुकी है.इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 25 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। मंडल ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरतने के संकेत दिए हैं।

MP Board Exam 2026: चेंज पेटर्न के अनुसार होंगी परीक्षाएं

एमपी बोर्ड ने पहले जारी टाइम-टेबल में संशोधन करते हुए नई तारीखें तय की हैं.अब 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च तक और 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होंगी.इसके साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड का साफ निर्देश है कि विद्यार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा।

MP Board Exam 2026: एडमिट कार्ड जारी, लेट पहुंचने पर नो एंट्री

मंडल ने एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं और स्कूलों में भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 8.45 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
यही वजह है कि छात्रों और अभिभावकों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जा रही है।

Also Read-सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ने किया ‘राष्ट्र-स्तरीय परामर्श और रणनीति सम्मेलन’ का शुभारंभ

परीक्षा हॉल में क्या होगा, कब होगा

परीक्षा के दिन की पूरी समय-सारिणी भी मंडल ने तय कर दी है।
सुबह 8.30 बजे प्रश्नपत्रों के बॉक्स खोले जाएंगे।
8.45 बजे प्रश्नपत्रों के पैकेट परीक्षा कक्षों में पहुंचेंगे।
8.50 बजे विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी।
8.55 बजे प्रश्नपत्रों की सील खोलकर वितरण शुरू होगा।
9 बजे तक जो प्रश्नपत्र शेष बचेंगे, उन्हें पर्यवेक्षक द्वारा विधिवत केंद्राध्यक्ष कार्यालय में जमा कराया जाएगा।

नकल पर सख्ती

बोर्ड ने साफ किया है कि नकल या नकल में सहयोग करने पर सख्त कार्रवाई होगी। नियमों के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल या 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. इसी को देखते हुए परीक्षा सामग्री का वितरण शनिवार को भी लगातार किया जाता रहा।

Also Read-Mp vantara:वन्य पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान दिलाने की तैयारी तेज

अतिसंवेदनशील केंद्रों पर कड़ी निगरानी

इस बार मंडल का खास फोकस अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर है। ऐसे केंद्रों पर एक से चार तक अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं. परीक्षा केंद्र के भीतर कलेक्टर के प्रतिनिधि को छोड़कर केंद्राध्यक्ष और सहायक केंद्राध्यक्ष सहित किसी को भी मोबाइल फोन रखने की अनुमति नहीं दी गई है। कई केंद्रों पर जैमर लगाने की व्यवस्था भी की गई है.अब जबकि सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, छात्रों के लिए असली परीक्षा का समय आ गया है। मंडल की अपील है कि परीक्षार्थी नियमों का पालन करें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दें।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: NZ vs AFG T20 WC 2026:T-20 वर्ल्ड का चौथा मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच आज
Next: Salman Khan At RSS Event: RSS के इवेंट में पहुंचे सलमान, मोहन भागवत ने सलमान को लेकर कह दी ये बात!

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.