MP Board Exam: फरवरी के महीने के आते ही मध्य प्रदेश में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा का सिलसिला शुरू हो गया है। एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए परीक्षा की शुरुआत 24 फरवरी से हो चुकी है, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा आज, 25 फरवरी से शुरू हुई है।
कक्षा 8वीं और 5वीं की परीक्षा
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 8वीं और 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं और मार्च महीने में समाप्त होंगी। 5वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा 5 मार्च को खत्म होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
8वीं कक्षा का टाइम टेबल
24 फरवरी 2025: प्रथम भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी)
25 फरवरी 2025: गणित या संगीत (दृष्टिहीन छात्रों के लिए)
28 फरवरी 2025: विज्ञान
1 मार्च 2025: सामाजिक विज्ञान
4 मार्च 2025: द्वितीय भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी)
5 मार्च 2025: तृतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, उड़िया, गुजराती या चित्रकला – बधिर और गूंगे के लिए)
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
5वीं कक्षा का टाइम टेबल
25 फरवरी 2025: गणित या संगीत (दृष्टिहीन छात्रों के लिए)
27 फरवरी 2025: अतिरिक्त भाषा (हिंदी, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी)
28 फरवरी 2025: पर्यावरण अध्ययन (ईवीएस)
1 मार्च 2025: दूसरी भाषा (हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत)
12वीं कक्षा की परीक्षा
25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चलने वाली 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए…
पहला पेपर हिंदी का होगा।
परीक्षा केंद्र जाने से पहले, MPBSE द्वारा जारी की गई
गाइडलाइन्स को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें।
10वीं कक्षा की परीक्षा
10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगी।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
MPBSE द्वारा जारी गाइडलाइन्स…
MP Board Exam:- 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए….
MPBSE ने कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स जारी की हैं…
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
छात्रों को परीक्षा दिन सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा,
इसके बाद परीक्षा केंद्र के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे।
परीक्षा बुकलेट सुबह 8:50 बजे वितरित की जाएगी
और प्रश्न पत्र 8:55 बजे दिया जाएगा।
प्रैक्टिकल परीक्षा…
10 फरवरी से 15 मार्च 2025 तक स्कूलों में आयोजित की जाएगी।
MP Board Exam: सभी छात्रों से अनुरोध है कि
वे परीक्षा से पहले इन गाइडलाइन्स का पालन करें
ताकि परीक्षा में कोई भी समस्या न आए।
