तीन नामों का पैनल तैयार

Mp Bjp: मध्य प्रदेश भाजपा में जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर दो दिनों तक प्रदेश कार्यालय में गहन चर्चा चली। प्रदेश के विभिन्न जिलों से भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पिछले हफ्ते से भोपाल में जुटे हुए थे और अपने नाम को जिले के अध्यक्ष पद के लिए प्रबल करने की कोशिश में थे।
जिला अध्यक्षों लेकर 3 दिन तक चली बैठक
Mp Bjp: आपको बतादें की दो दिन तक चली बैठक में अब लगभग सूची तैयार हो गई है जिसमें प्रत्येक जिले से तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। शुक्रवार को दिनभर इन नामों पर अभिमत लिया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा,प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक सरोज पांडे और प्रदेश चुनाव प्रभारी विवेक शेजवलकर ने विचार-विमर्श किया।
सोमवार शाम तक सूची आने की संभावना

Mp Bjp: भाजपा की इस चयन प्रक्रिया में पांच प्रमुख कसौटियाँ रखी गई थीं…. जातीय आधार, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, वर्गीय पहचान, आयु और पार्टी के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि का अभाव। जिन जिलों से जिला अध्यक्ष के दावेदारों के खिलाफ शिकायतें आई थी उनका भी क्रॉस चेक किया गया। सभी मापदंडों पर विचार करने के बाद 60 जिलों की सूची तैयार की गई और लिफाफा बंद कर दिया गया। अब यह सूची दिल्ली भेजी जाएगी और वहां से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार तक इस सूची को सार्वजनिक किया जाएगा।
