Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • एमपी बीजेपी में नई टीम का ऐलान, हेमंत खंडेलवाल की टीम में नए चेहरों को मौका, फिर आशीष अग्रवाल पर भरोसा
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

एमपी बीजेपी में नई टीम का ऐलान, हेमंत खंडेलवाल की टीम में नए चेहरों को मौका, फिर आशीष अग्रवाल पर भरोसा

himani Shrotiya October 23, 2025

MP BJP new team announcement: मध्य प्रदेश भाजपा संगठन में बड़ा reshuffle करते हुए पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम की घोषणा कर दी है। गुरुवार को भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय से आधिकारिक सूची जारी की गई। खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के 3 महीने 21 दिन बाद उनकी कार्यकारिणी टीम घोषित की गई है। नई टीम में संगठन और जातीय-सामाजिक संतुलन साधने की पूरी कोशिश की गई है।

टीम हेमंत में बड़े बदलाव

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम में कई नए और पुराने चेहरों का मिश्रण देखने को मिला। टीम में 9 उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री और 9 मंत्री शामिल किए गए हैं। इनमें संगठन की मजबूती और आगामी लोकसभा व नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखकर नियुक्तियां की गई हैं।

भाजपा ने प्रदेश महामंत्री के रूप में इन नेताओं को शामिल किया है:

  • लता वानखेड़े
  • सुमेर सिंह सोलंकी
  • गौरव रणदिवे
  • राहुल कोठारी

इन चारों नेताओं के चयन में क्षेत्रीय संतुलन और सक्रियता को प्रमुखता दी गई है।

फिर आशीष अग्रवाल पर भरोसा

MP BJP new team announcement: मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। विधानसभा चुनाव 2023 से पहले लोकेंद्र पाराशर को हटाकर आशीष अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मीडिया प्रबंधन में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दोबारा यह पद दिया गया है।

इसके अलावा रीवा संभाग के संगठन मंत्री रहे श्याम महाजन को प्रदेश कार्यालय मंत्री बनाया गया है, जबकि अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठनात्मक ढांचे में यह दोनों पद काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

उपाध्यक्ष पदों पर प्रभावशाली नेताओं की एंट्री

टीम हेमंत में 9 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें कई नाम राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं:

  • रनबीर सिंह रावत – पहले VD शर्मा की टीम में प्रदेश महामंत्री थे, अब उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
  • मनीषा सिंह – वर्तमान विधायक और पहले प्रदेश मंत्री रहीं, अब प्रमोशन के साथ उपाध्यक्ष पर पदोन्नत।
  • शैलेंद्र बरुआ – पूर्व संभागीय संगठन मंत्री, अब प्रदेश उपाध्यक्ष।
  • प्रभुलाल जाटव – मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं, इसलिए संगठन में मजबूत प्रतिनिधित्व।
  • प्रभुराम चौधरी – पूर्व मंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से आते हैं।
  • कांत देव सिंह – दोबारा उपाध्यक्ष बनाकर संगठन में निरंतरता बनाए रखी गई है।
  • निशांत खरे – मध्य प्रदेश युवा कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष, युवाओं में पकड़ और संगठनात्मक अनुभव का लाभ मिलेगा।

इन नियुक्तियों से यह साफ है कि भाजपा ने जातीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक प्रभाव को ध्यान में रखकर टीम तैयार की है।

MP BJP new team announcement: चार मोर्चों के अध्यक्ष बदले गए

प्रदेश संगठन में नए बदलाव के साथ भाजपा ने चार मोर्चों के अध्यक्ष भी बदल दिए हैं। हालांकि विस्तृत सूची अभी सामने आनी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि मोर्चों में युवाओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: कॉल करो ना..रोहित और श्रेयस के बीच हुई बहस, विराट जीरो पर आउट, रिएक्शन हुआ वायरल
Next: साउथ सुपरस्टार राम चरण दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.