MP BJP Training Camp 2025 : SC-ST प्रभाव वाली सीटों पर रणनीति, ग्रुप डिस्कशन और योग सत्र में दिखा जोश
MP BJP Training Camp 2025 : मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसदों और विधायकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जोर पकड़ चुका है। रविवार को इस प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन रहा, जहां पार्टी ने खासतौर पर SC-ST प्रभाव वाली विधानसभा सीटों को केंद्र में रखकर रणनीति बनाई। इन सीटों को लेकर अलग-अलग ग्रुप में चर्चा की जा रही है, जिसमें सांसद-विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
SC-ST प्रभाव वाली सीटों पर फोकस
प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य पार्टी के सामाजिक और भौगोलिक कार्य विस्तार की योजना बनाना है। भाजपा ने उन विधानसभा क्षेत्रों की पहचान की है, जहां अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की जनसंख्या प्रभावशाली है। इन क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए हैं।पार्टी के रणनीतिकार मानते हैं कि आगामी चुनावों में ये सीटें निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए हर समूह को क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की पकड़ को और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सुबह योग, फिर संगठन चर्चा
दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई, जिसमें सभी सांसद-विधायकों को शामिल होना अनिवार्य था। इस दौरान रामपुर बघेलान से भाजपा विधायक विक्रम सिंह स्पोर्ट्स ड्रेस और शॉर्ट्स में दौड़ते हुए पहुंचे। दिलचस्प बात यह रही कि गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और उन्हें रोक लिया। बाद में उन्होंने खुद को परिचित कराया, तब जाकर उन्हें प्रवेश मिला।
विवादित मंत्री पहुंचे लेकिन मीडिया से दूरी
बीजेपी नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “भाजपा की कार्यपद्धति में प्रशिक्षण कोई नई बात नहीं है। यह हमारी विचारधारा को समझने और साझा करने का माध्यम है।”वहीं, हाल ही में विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहे मंत्री विजय शाह भी कार्यक्रम में शामिल हुए, लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सीधे होटल के भीतर चले गए।
अमित शाह ने किया था प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन
तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एमपी के सांसद-विधायकों से कहा कि एक बार गलती हो जाती है, लेकिन दोबारा न हो।इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।
Read More :- रेलवे का बड़ा फैसला : वेटिंग टिकट AC-स्लीपर में बैन
Watch Now :- भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!
