मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। महिला मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा में कुल 74 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह कदम आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है।
भोपाल में जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से दोनों मोर्चों में व्यापक स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। महिला मोर्चा में 38 और पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 36 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महिला मोर्चा में नीलिमा शिंदे, आशा गुप्ता, माया पटेल, शालिनी सरावगी, अंजना पटेल, विभा श्रीवास्तव और डॉ. याकृति जाड़िया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ज्योति सिंह राजपूत, डॉ. सपना वर्मा और मोना सुस्तानी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा मंत्री पद पर शशि पटेल, खुशबू गुप्ता, रीना दंडोतिया, ममता मालवीय, डॉ. अंजली रायजादा, चारुलता यादव, सीमा जायसवाल और प्रमिला यादव को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में निधि बंग और सह कोषाध्यक्ष के रूप में अर्चना अग्रवाल व पूर्णिमा तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया, आईटी, नीति एवं शोध, प्रशिक्षण और कार्यालय संचालन जैसे विभागों में भी कई पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया गया है। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जमना सेन, प्रकाश राठौर, संजय यादव, रणजीत सिंह सोंधिया, सुरजीत सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, राम पटेल और सुरेन्द्र यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महामंत्री पद पर रविन्द्र लोधी और नरेन्द्र राठौर को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंत्री पद पर अतीत पवार, अनिल मण्डावरा, बलवंत भाटी, अनुप कुशवाह, राजेश चौहान, जंडेल सिंह गुर्जर, बबलू गोड़ और मोहित वर्मा को नियुक्त किया गया है। अन्य नियुक्तियों में धीरज पाटीदार को कोषाध्यक्ष, शक्ति लक्षकार को सह कोषाध्यक्ष, संतोष पाटिल को नीति एवं शोध प्रभारी तथा विभिन्न विभागों में अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
भाजपा की इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए दोनों मोर्चों को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाएंगे।
