MP BJP:देश में तीन सितंबर से शुरू बीजेपी के सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश ने 50 लाख के आंकड़े को पार कर लिया है। एक करोड़ सदस्य बनाकर उत्तरप्रदेश देश में पहले नंबर पर है।
संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दी बधाई
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने ट्वीट कर सदस्यता के आंकड़े साझा किए हैं। संतोष के मुताबिक देशभर में अब तक 4 करोड़ सदस्य बने हैं। इनमें यूपवी एक करोड सदस्य बनाकर पहले नंबर पर है। एमपी और गुजरात में 50-50 लाख सदस्य बने हैं। असम में 35 लाख सदस्य बने हैं। संतोष ने सदस्यता के रिकॉर्ड बनने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
MP BJP: MP इतिहास बनाने जा रहा-वीडी शर्मा
वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा. सदस्यता के मामले में मप्र इतिहास बनाने जा रहा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार मप्र के बूथ-बूथ के कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत 50 लाख सदस्यता क्रॉस हो गई है। अब तक 57 लाख मिस्ड कॉल हुए है, 50 लाख फार्म भरे जा चुके हैं। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रिकार्ड बनाया है। जो हमारा टारगेट है, उस लक्ष्य से ऊपर सदस्यता होगी।
आधी आबादी ने बनाया रिकॉर्ड
आगे वीडी शर्मा ने कहा.कि दो दिनों में माताओं, बहनों की सदस्यता का रिकॉर्ड बना है। 21 और 22 सितंबर को नौजवानों की सदस्यता का दिन होगा। समाज के सभी वर्गों को, अलग-अलग क्षेत्र के लोग बीजेपी के सदस्य बन रहे हैं। समाज के हर वर्ग के लोग उत्साह और उमंग के साथ भाजपा के परिवार से जुड़ रहे हैं।
MP BJP: मंत्री विजयवर्गीय ने सबसे पहले टारगेट किया पार
मंत्री विजयवर्गीय की विधानसभा ने सबसे पहले टारगेट क्रॉस किया सदस्यता अभियान में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र इंदौर क्र.1 ने सबसे पहले टारगेट को क्रॉस किया है। इंदौर क्र.1 में लक्ष्य से ज्यादा 102% सदस्य बने हैं। भोपाल मध्य में 85%, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की विधानसभा मल्हारगढ़ में 84%, इंदौर क्र.2 में 84%, आगर में 79% सदस्यता हुई है।
