MP Betul girl rape 2026: बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक आदमी ने अपनी ही 10-वर्षीय नाबालिग बच्ची का लम्बे समय तक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी बच्ची के साथ यह घिनौना कृत्य करने के बाद उसे कमरे में बंद कर रखा था, और बच्ची की माँ ने गुरुवार को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची,और बच्ची को छुड़वाया.

पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करते हुए पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 65(2), 64(2)(f), 64(2)(m) और 351(3) के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया.
आरोपी ने लॉकअप में लगायी फांसी, हालत गंभीर
शुक्रवार को हवालात में बंद आरोपी ने फांसी लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस की मानें तो शुक्रवार दोपहर करीब 12:49 पर आरोपी ने यह कदम उठाया. जब 8 मिनट बाद पुलिसकर्मियों की निगाह आरोपी पर पड़ी, तो उन्होंने आरोपी को बेहोश अवस्था में पाया. पुलिस उसे तुरंत मुलताई अस्पताल ले गयी, परन्तु वहां इलाज न हो पाने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफ़र कर दिया गया.

डॉक्टर्स ने बताया कि आरोपी की हालत गंभीर है और सांस न ले पाने के कारण इस वक़्त उसे इंट्यूबेशन पर रखा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
“स्वस्थ होने के बाद आरोपी को करेंगे अदालत में पेश”: एसपी
मामले की पुष्टि करते हुए बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने कहा कि आरोपी के खतरे से बाहर आने और उसके स्वस्थ होने के बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा. अस्पताल में बैतूल एसडीओपी सुनील लाटा,गंज टीआई नीरज पाल और तहसीलदार ICU के बाहर मौजूद हैं.
