गिद्धों की संख्या पहुंची 12000 पार

MP became a vulture state: ये दावा मध्य प्रदेश वन विभाग ने जारी एक आंकड़े में किया है.लेकिन जबलपुर में गिद्धों की संख्या में कमी देखी गई है.
MP में सबसे ज्यादा गिद्ध
वन विभाग द्वारा वर्ष 2025 में प्रदेश स्तर पर गिद्धों की गणना में गिद्धों की संख्या 12 हजार 981 हो गई है. मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक गिद्धों वाला राज्य बन गया है. प्रथम चरण में 17, 18 एवं 19 फरवरी 2025 को वन विभाग के 16 वृत्त, 64 डिवीजन और 9 संरक्षित क्षेत्रों में गिद्ध गणना की गयी. गिद्ध गणना का कार्य वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, डब्ल्यूआईआई, भोपाल के प्रतिभागियों, स्वयं सेवकों और फोटोग्राफरों द्वारा किया गया.
2016 से गिनती हुई थी शुरु

प्रदेश में गिद्धों की गणना की शुरूआत वर्ष 2016 से की गई थी. प्रदेश में गिद्धों की कुल 7 प्रजातियां पाई जाती हैं. इसमें से 4 प्रजातियां स्थानीय एवं 3 प्रजातियां प्रवासी हैं. गिद्धों की गणना करने के लिये शीत ऋतु का अंतिम समय सही रहता है. इस दौरान स्थानीय एवं प्रवासी गिद्धों की गणना आसानी से हो जाती है. वर्ष 2019 की गणना में गिद्धों की संख्या 8 हजार 397, वर्ष 2021 में 9 हजार 446 और वर्ष 2024 में बढ़कर 10 हजार 845 हो गयी थी.
Read More:- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर होने जा रहा है महासंयोग
कभी विलुप्त होने की कगार पर थे गिद्ध
गिद्ध जल्दी अपना साथी या मैटिंग पेयर नहीं बनाते हैं। यह पक्षी असल में नर्वस किस्म का जीव है। इस मामले में शर्मिला कहा जा सकता है। गिद्ध कभी विलुप्त होने की कगार पर थे। मप्र सहित देशभर में ‘धरती के सफाई दूत’ की संख्या बुरी तरह घटती जा रही थी, लेकिन अब प्रदेश में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
पर्यावरण की रक्षा के लिए जरुरी हैं गिद्ध
MP became a vulture state: गिद्धों को प्रकृति का सफाई कर्मचारी माना जाता है.
जो मृत पशुओं के शवों को खाकर पर्यावरण की रक्षा करते हैं.
इनकी घटती संख्या के कारण,
इन्हें 2002 से IUCN रेड लिस्ट में गंभीर रूप से संकटग्रस्त के रूप में वर्गीकृत किया गया.
