Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP Assembly Winter session 1 दिसंबर से, 5 किमी क्षेत्र में धारा 163 लागू
  • मध्य प्रदेश

MP Assembly Winter session 1 दिसंबर से, 5 किमी क्षेत्र में धारा 163 लागू

Narendra Singh November 27, 2025

MP Assembly Winter session: मध्यप्रदेश विधानसभा का शीताकलीन सत्र 1 से 5 दिसम्बर के बीच आयोजित होने जा रहा है। सचिवालय सत्र की तैयारियां पूरी कर चुका है। सत्र के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए भोपाल पुलिस आयुक्त ने विधानसभा भवन के आसपास 5 किलोमीटर क्षेत्र में धारा 163 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

5 से अधिक व्यक्ति एक साथ जुटे तो कार्रवाई

विधानसभा सत्र के दौरान कोई व्यक्ति किसी जुलूस/प्रदर्शन का न तो निर्देशन करेगा और न उसमें भाग लेगा और न ही कोई सभा आयोजित करेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर शस्त्र, लाठी, डण्डा, भाला, पत्थर, चाकू अन्य धारदार हथियार या आग्नेय शस्त्र साथ लेकर नहीं चलेगा।

ट्रैक्टर, तांगा, बैलगाड़ी प्रतिबंधित

विधानसभा के आसपास के 5 किमी प्रतिबंधित क्षेत्र में सत्रावधि के दौरान ट्रक, ट्रेक्टर-ट्राली, डम्फर जैसे भारी वाहन एवं तांगा, बैल-गाड़ी जैसे धीमी गति से चलकर यातायात बाधित करने वाले वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। आदेश विवाह समारोह, बारात, शव यात्रा और ड्यूटी पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों/अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

Read More-IAS वर्मा के विवादित बयान पर सरकार की सख्ती, सात दिन में जवाब तलब

MP Assembly Winter session: ये क्षेत्र प्रतिबंधित

ठण्डी सड़क से 74 बंगले के सबसे ऊपर वाली सड़क से होते हुए रोशनपुरा चौराहा। पॉलिटेकनिक रोड/दूरदर्शन रोड भारत भवन रोड से मुख्यमंत्री निवास तक। नवीन विधानसभा क्षेत्र से राजभवन क्षेत्र, मुख्यमंत्री निवास क्षेत्र, रोशनपुरा चौराहा से पत्रकार भवन एवं राजभवन की ओर जाने वाले समस्त मार्ग, विधायक विश्राम गृह के सामने वाला रोड, मैदा मिल सड़क के उपर का समस्त क्षेत्र, बोर्ड ऑफिस चौराहा, 74 बंगला, ओमनगर, वल्लभ नगर का समस्त झुग्गी क्षेत्र, पत्रकार भवन, नवीन विधानसभा की ओर पहुंचने वाली सड़क, सतपुडा भवन, विन्ध्यांचल भवन, वल्लभ भवन एवं अरेरा एक्सचेंज का क्षेत्र नीलम पार्क थाना जहांगीराबाद, शाहजहाँनी पार्क थाना तलैया, अम्बेडकर पार्क थाना टीटी नगर, चिनार पार्क थाना एमपी नगर।

Read More-MOHAN CABINET MEETING: मोहन केबिनेट की हुई बैठक.. कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पारित

विधानसभा में पूछे कुल 1497

शीतकालीन सत्र के दौरान विधायकों ने अलग-अलग विभागों से संबंधित कुल 1497 प्रश्न सरकार से पूछे हैं। इनमें 751 तारांकित और 746 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। 907 प्रश्न ऑनलाइन एवं 590 प्रश्न ऑफलाइन पूछे गए हैं।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Commonwealth Games 2030: भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी, जानिए CWG का इतिहास…
Next: Junior National Rowing Championship 2025: नेशनल रोइंग चैंपियनशिप शुरू, CM मोहन ने किया शुभारंभ

Related Stories

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.