नेता प्रतिपक्ष ने कहा- युवा मोदीजी की चाय बेचेंगे क्या?
झोपड़ी वाले विधायक बैंठे मौन धरने पर

MP assembly session: मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को मोहन सरकार के पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा कर रही है।इस बीच कांग्रेस ने भी मोर्चा संभालते हुए अनोखा प्रदर्शन किया.
MP assembly session: शराब की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक
अनुपूरक बजट के विरोध में तराना से कांग्रेस विधायक गले में शराब की माला पहनकर विधानसभा पहुंचे और शराब घोटाले के आरोप लगाए। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- सरकार भर्तियां नहीं निकाल रही है। ऐसे में युवा पेट पालने के लिए क्या मोदी जी की चाय बेचेंगे?
MP assembly session: कांग्रेस ने किया बेरोजगारी का विरोध
विधानसभा परिसर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चार की केतली लेकर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ये सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तो क्या करेगा पेट पालने के लिए? क्या मोदी जी की चाय बेचेंगे? सरकार ने दो लाख नौकरियों का वादा किया था, उसका क्या हुआ।
MP assembly session: शराब की बोतल की माला पहनकर पहुंचे
तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार गले में शराब की बोतलों की माला पहनकर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर शराब घोटाले के आरोप लगाए। परमार ने कहा- आज वित्त मंत्री बजट पेश कर रहे हैं। दूसरी तरफ राजस्व की चोरी करके शराब घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा 2015-16 में अकेले इंदौर जिले में फर्जी चालान के माध्यम से 100 करोड़ का घोटाला हुआ था। ऐसे 15-20 सालों में लगभग 10-20 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। उन्होंने दोषी अधिकारी द्वारा शराब ठेकेदारों और उनके कर्मचारियों के खाते में 22 करोड़ डालने के भी आरोप लगाए।
MP assembly session: डोडियार का मौन धरना

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन धरना दे रहे हैं। उन्होंने कुछ पर्चियों में अपनी बात लिख रखी है। इनके मुताबिक, डोडियार सदन में उनको बोलने नहीं देने का विरोध कर रहे हैं।
