Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP को केंद्र से 7500 करोड़ कम मिलेंगे, सिंहस्थ स्पेशल पैकेज नहीं मिला, कांग्रेस ने कसा तंज
  • मध्य प्रदेश

MP को केंद्र से 7500 करोड़ कम मिलेंगे, सिंहस्थ स्पेशल पैकेज नहीं मिला, कांग्रेस ने कसा तंज

himani Shrotiya February 2, 2026
MP Central Funds Cut: मध्य प्रदेश की केंद्रीय करों में हिस्सेदारी कम हो गई है। अब अगले 5 साल तक MP को हर साल करीब 7500 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। साथ ही इस वित्तीय वर्ष यानी 31 मार्च 2026 तक MP को 2,314 करोड़ रुपए कम मिलेंगे।

12 लाख करोड़ का प्रावधान

इस बजट में टू और थ्री टियर शहरों के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 12 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसका फायदा इस कैटेगरी में आने वाले MP के 10 शहरों को मिल सकता है। वहीं देश में बनने वाली 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप में एक भोपाल को मिल सकती है। 

वहीं, मध्यप्रदेश ने इस बजट में सिंहस्थ 2028 के आयोजन के लिए 20 हजार करोड़ रु. के स्पेशल पैकेज की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने इस संबंध में ऐसी कोई कोई घोषणा नहीं की। 

सिंहंस्थ 2028 के लिए स्पेशल पैकेज की मांग

2000 करोड़ रु. मिलने का अनुमान

MP Central Funds Cut: हालांकि एक्सपर्ट का मानना है कि भले ही केंद्रीय करों में हिस्सेदार कम हो गई लेकिन कैपिटल एक्सपेंडिचर में जो प्रावधान किया है उससे MP को फायदा मिल सकता है। इस बार केंद्रीय करों की हिस्सेदारी के रुप में 1.12 लाख करोड़ रु. मिल सकते हैं। साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 2000 करोड़ रु. मिलने का अनुमान है। 

केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी घटी

केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मान लिया। ऐसे में अप्रैल 2026 से मार्च 2031 के बीच केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी 7.86% से घटाकर 7.34% कर दी गई है। वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस 0.503% की कटौती का सीधा मतलब है कि राज्य को हर साल लगभग 7500 करोड़ रुपए कम मिलेंगे।

MP Central Funds Cut: ‘शी-मार्ट’ की घोषणा

वित्त मंत्री ने ‘लखपति दीदी’ योजना को आगे बढ़ाते हुए ‘शी-मार्ट’ की घोषणा की है, जिसका सीधा फायदा मध्य प्रदेश की 16 लाख से ज्यादा महिलाओं को होगा। ‘शी-मार्ट’ का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में होगा। एग्री-क्लस्टर्स में स्थापित ये मार्ट नियमित बाजार की तरह काम करेंगे। जहां महिलाएं कृषि उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य छोटे व्यवसायों के सामान बेच सकेंगी। महिलाओं को वर्किंग कैपिटल, कम ब्याज पर क्रेडिट और तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगा। साथ ही 50 बायर-सेलर मीट्स का आयोजन किया जाएगा, जिससे महिलाएं सीधे बड़े बाजारों और ग्राहकों से जुड़ सकेंगी।

'शी-मार्ट' की घोषणा
‘शी-मार्ट’ की घोषणा

आम बजट पर सियासत शुरू 

BJP अभियान चलाकर लोगों को आम बजट के बारे में बताएगी। इधर आम बजट पर मध्यप्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर तंज कसा। केंद्र बजट में मध्य प्रदेश के लिए की गई कटौतीको लेकर सिंगार ने कहा बीजेपी हमेशा मध्य प्रदेश को अपना मायका बताती है, फिर मध्य प्रदेश के साथ भेद भाव क्यों किया जा रहा है। किसानों की उन्नति की बात नहीं हुई,न युवाओं के स्टार्टअप की बात हुई। सेमीकंडक्टर से क्या लाभ होगा, व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा। 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

‘सिंहस्थ के लिए विशेष प्रावधान नहीं’

MP Central Funds Cut: साथ ही सिंगार ने कहा दवाइयां सस्ती करनी थी, तो आम व्यक्ति के लिए सस्ती करते। बड़ी कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार काम कर रही है। साइंस और स्पेस के क्षेत्र में लिए कभी कोई बजट पेश नहीं किया गया। आदिवासियों के लिए बजट में कुछ नहीं दिया। साथ ही सिंहस्थ के लिए बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं।  

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg-Bhilai Suicide News: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोकता था पति, पत्नी ने किया सुसाइड!
Next: Rohit Shetty Firing Case: रोहित शेट्टी के घर में फायरिंग केस में 4 आरोपियों की गिरफ्तारी!

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.