MOVIE PUSHPA 3: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारत के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल थी, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफतला के बाद अब दर्शकों को बेसब्री से इसके तीसरे भाग का इंतजार है। वहीं, अब ‘पुष्पा 3′ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। अल्लू अर्जुन ने कहा कि वह ‘पुष्पा’ को एक फ्रैंचाइजी बनाना चाहते हैं और दर्शकों को तीसरे पार्ट की उम्मीद करनी चाहिए.
Priyanka and Ankit unfollow each other: शादी की चर्चाओं के बीच अंकित-प्रियंका का ब्रेकअप?… लोग इस वजह से लगा रहे कयास
MOVIE PUSHPA 3: कब रिलीज होगी ‘पुष्पा 3′
ब्लॉकबस्टर एक्शन ड्रामा ‘पुष्पा 3′ की तीसरी किस्त आ रही है। ‘रॉबिनहुड’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान निर्माता रविशंकर ने पुष्पा 3 पर अपडेट साझा करते हुए इसकी रिलीज का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ‘पुष्पा 3′ 2028 में रिलीज होगी। यह अपडेट ‘पुष्पा 2: द रूल’ की सफलता के बाद आया है, जिसने दुनिया भर में 1,650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और दंगल और बाहुबली 2 के बाद तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई।
MOVIE PUSHPA 3: पहले अन्य फिल्में पूरी करेंगे अल्लू अर्जुन
संभावना है कि निर्देशक सुकुमार राम चरण के साथ अपने मौजूदा प्रोजेक्ट को पूरा करते ही पुष्पा 3 पर काम करना शुरू कर देंगे। दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन बोर्ड पर आने से पहले एटली, त्रिविक्रम और अन्य के साथ अपनी फिल्में पूरी करेंगे। पुष्पा के तीसरे भाग का टीजर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के अंत में जारी किया गया था, जो दिसंबर में रिलीज हुआ था।
फिल्म के कलाकार और कमाई
MOVIE PUSHPA 3: पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर थी। खासकर हिंदी बाजारों में, जहां इसने 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की।फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, सुनील और अजय भी थे। इसमें देवी श्री प्रसाद का संगीत था और यह फिल्म मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित थी। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ शानदार प्रदर्शन किया.. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने उत्तरी क्षेत्रों में काफी बढ़िया कलेक्शन किया है, जिससे अभिनेता की लोकप्रियता भी काफी बढ़ रही है।
