Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • दिल दहला देने वाला सच: जब बेटा ही बना मां का कातिल
  • देश-विदेश

दिल दहला देने वाला सच: जब बेटा ही बना मां का कातिल

Shital Sharma September 17, 2025

जयपुर की वो सुबह जो कोई मां भूल नहीं पाएगी

jaipur crime news son kills mother: 15 सितंबर 2025 की सुबह जयपुर के करधनी इलाके में जो हुआ, वो सिर्फ एक अपराध नहीं था, वो हर मां के दिल में एक सिहरन छोड़ गया।

mother murder by son jaipur crime news son kills mother jaipur
मां… जिसने 9 महीने पेट में रखा, जो हर चोट पर फूंक मारती रही… उसी मां को उसके अपने बेटे ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसने वहीं दम तोड़ दिया। वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला, और लोगों ने एक सुर में कहा- क्या कोई इतना बेरहम हो सकता है?

ये कोई अचानक की गई वारदात नहीं थी…

नवीन सिंह, 31 साल का युवक। बीए तक पढ़ा हुआ, पहले जेनपैक्ट जैसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था। लेकिन फिर जिंदगी भटक गई नशा, बेरोजगारी, और गुस्से का ऐसा ज़हर चढ़ा कि इंसान की शक्ल में हैवान बन बैठा।

मां संतोष देवी बस इतना चाहती थीं कि बेटा सुधर जाए। उसी सुबह वाई-फाई कनेक्शन को लेकर कुछ कहा — और वही छोटी सी बात बन गई जानलेवा झगड़े की वजह।

डंडा, घूंसे, गला दबाना — और वो तब तक मारता रहा जब तक मां बेसुध नहीं हो गईं। बेटियां चिल्लाईं, पिता जो खुद दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं, बेटे को रोकते रहे। लेकिन उस वक्त शायद शैतान खुद उसके शरीर में उतर आया था।

जब मां की सांस रुकी

पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। संतोष देवी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो जा चुकी थीं। हेड इंजरी, कान से बहता खून, और टूट चुकी थी एक मां की हिम्मत… और हमारा भरोसा भी। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया, अब क़ानून अपना काम करेगा। लेकिन सवाल रह जाता है — क्या हम ऐसे हालात को समय रहते पहचान नहीं सकते थे?

सोचिए, महसूस कीजिए…

हर घर में कभी-कभी बहस होती है। लेकिन जब कोई बेटा अपनी ही मां पर हाथ उठाने लगे, जब गुस्सा हदें पार करने लगे — तो खामोश रहना सबसे बड़ा गुनाह बन जाता है।

mother murder by son jaipur crime news son kills mother jaipur

कितने घरों में नशा, बेरोजगारी और गुस्से का मिला-जुला ज़हर पल रहा है, और हम आंख मूंदे बैठे हैं? क्या हम वाकई सुरक्षित हैं, अगर घर के भीतर ही मां को मारने वाला बैठा हो?

Read More:- जापान में US टाइफून मिसाइल तैनाती पर चीन भड़काः टकराव की आहट

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Benefits of Gur: गुड़ के सेवन से इन बीमारियों में मिलती है राहत!
Next: जापान में US टाइफून मिसाइल तैनाती पर चीन भड़काः टकराव की आहट

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.