पति-पत्नी के विवाद में हुई दिल दहला देने वाली घटना
mother kills baby bhind: भिंड जिले के मालनपुर में एक 30 दिन के बच्चे की मां ने अपने ही जिगर के टुकले की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय सामने आई जब पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
mother kills baby bhind: पति से हुआ विवाद तो बच्चे के ली जान
भिंड के मालनपुर में सुरेन्द्र सिंह गुर्जर के मकान में किराए से रहने वाली ऊषा, पत्नी जगन्नाथ बघेल पिछले कुछ दिनों से अपने बच्चे को लेकर पति से झगड़े में थी। शुक्रवार, 31 अक्टूबर की रात, गुस्से में उसने अपने 30 दिन के पुत्र का गला दबा दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई।
पति के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला
जब पति ने विरोध किया, तो ऊषा ने अपने पति पर चाकू से हमला कर उसे गुप्तांग में घायल कर दिया। यह घटना स्थानीय लोगों की नजर में आने के बाद पुलिस को सूचित की गई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शनिवार, 1 नवंबर को पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ऊषा से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि झगड़े के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। मृत शिशु का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि घायल पति को गोहद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि “वार्ड क्रमांक 14 मालनपुर में पति-पत्नी के विवाद के कारण मां ने अपने बच्चे की हत्या की। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है.
Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द
