Aligarh Saas Damad: अप्रैल 2025 की सास-दामाद की लव स्टोरी सभी को याद होगी। अलीगढ़ में बेटी की शादी से 12 दिन पहले मां अनीता अपने होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। उसी लव स्टोरी में अब नया ट्विस्ट आ गया है, क्योंकि सास ने अब दामाद राहुल के साथ बेवफाई कर दी है और वैलेंटाइन के इस हफ्ते में जीजा के साथ फरार हो गई। वो भी 2 लाख कैश और गहने लेकर।

जीजा के साथ भागी सास
गांव मछरिया नगला निवासी राहुल ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी अनीता अपने बहनोई के साथ कहीं चली गई है और साथ में गहने-कैश भी ले गई है। राहुल का कहना है कि सास से प्यार करके जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी। 9 महीने में ही उसका अपने जीजा के साथ अफेयर हो गया था। वह छिप-छिपकर उससे बातें करती, फिर भाग गई। काश… बेटी के साथ शादी करता, तो सुखी रहता।

Aligarh Saas Damad: ‘मेरा फैसला गलत निकला’
मामला सामने आने के बाद महिला घूंघट में थाने पहुंची। उसने जीजा के साथ भागने के आरोपों को झूठा बताया। कहा- अब मैं अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहती हूं। अनीता ने कहा मुझे अब बहुत अफसोस है। मेरा फैसला गलत निकला। राहुल मुझे धमकाता और परेशान करता है। वह महिलाओं को बेचने का काम करता है। मैं अपने बच्चों के पास रहना चाहती हूं, लेकिन राहुल ने मुझे मना कर दिया। राहुल ने मेरे साथ मारपीट की, मेरे जेवर हड़प लिए। इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया। मामला अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के मछरिया नगला का है।
