Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Most Expensive Coffee: क्या आपको पता है बिल्ली की पॉटी से बनती है सबसे महंगी कॉफी!
  • Lifestyle

Most Expensive Coffee: क्या आपको पता है बिल्ली की पॉटी से बनती है सबसे महंगी कॉफी!

Hema Gupta June 23, 2025

Most Expensive Coffee: अगर आप कॉफी के शौकीन हैं और अलग-अलग फ्लेवर की कॉफी पीने का शौक रखते हैं, तो आपने “सिवेट कॉफी” (Civet Coffee) या “कोपी लुवाक” (Kopi Luwak) का नाम जरूर सुना होगा। ये कॉफी दुनियाभर में अपनी कीमत और अनोखे प्रोसेस के लिए मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कॉफी किसी फैक्ट्री या मशीन से नहीं, बल्कि बिल्ली की पॉटी यानी मल (feces) से तैयार की जाती है।

Read More: Ajinomoto Side Effects: एक ऐसी चीज जो चायनीज खाने को बनाए स्वादिष्ट लेकिन हानिकारक?

यह कोई मजाक नही बल्कि सच है और दुनियाभर में यही कॉफी करोड़ों रुपए की कीमत में बिकती है और इसे पीने वालों की कोई कमी नहीं। आइए जानते हैं आखिर क्या है इस खास कॉफी की कहानी, इसे कैसे बनाया जाता है, इसके फायदे क्या हैं और क्या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है?

क्या है सिवेट कॉफी?

सिवेट कॉफी, जिसे इंडोनेशिया में कोपी लुवाक कहा जाता है, दरअसल एक विशेष प्रक्रिया से तैयार की जाती है। इसमें इस्तेमाल होने वाले बीन्स सीधे पेड़ से तोड़कर नहीं लाए जाते, बल्कि एक जानवर – सिवेट कैट (Civet Cat) यानी कस्तूरी बिलाव – की मदद से तैयार किए जाते हैं।

सिवेट एक प्रकार की बिल्ली होती है, जो कॉफी चेरी (coffee cherries) को खाना पसंद करती है। ये बिल्ली कॉफी की सबसे मीठी और पकी हुई चेरी को चुनकर खाती है। लेकिन उसका पाचन तंत्र बीज यानी बीन्स को पूरी तरह नहीं पचा पाता। ऐसे में ये बीन्स उसके मल के साथ बाहर निकल आते हैं।

कैसे बनती है ये कॉफी?

1. संग्रहण – जंगल या कैद में पाले गए सिवेट कैट्स की पॉटी से इन बीन्स को निकाला जाता है।

2. सफाई – इन बीन्स को अच्छे से धोया जाता है ताकि किसी तरह की गंदगी या बैक्टीरिया न रह जाए।

3. फर्मेंटेशन प्रोसेस – माना जाता है कि जब बीन्स सिवेट के पेट से होकर गुजरते हैं, तो उनमें प्राकृतिक फर्मेंटेशन हो जाता है, जिससे उनका स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है।

4. रूईस्टिंग (भूनना) – इन बीन्स को रोस्ट करके फिर पाउडर बनाया जाता है और फिर कॉफी बनाई जाती है।

क्या है इसका स्वाद और खासियत?

सिवेट कॉफी का स्वाद सामान्य कॉफी से काफी अलग और अधिक स्मूथ माना जाता है। इसमें कड़वाहट कम और मिठास हल्की होती है। इसके अलावा इसमें low acidity और rich aroma पाया जाता है।

कहा जाता है कि जब कॉफी बीन्स सिवेट कैट के पाचन तंत्र से होकर गुजरते हैं, तो उनमें पाए जाने वाले प्रोटीन टूट जाते हैं और बीन्स में मौजूद फ्लेवर मॉडिफाई हो जाता है, जिससे कॉफी की गुणवत्ता और बढ़ जाती है।

भारत में कहां होती है इसकी खेती?

भारत में सिवेट कॉफी मुख्य रूप से कर्नाटक के कूर्ग जिले और कुछ हद तक केरल और आंध्र प्रदेश के कॉफी बागानों में तैयार की जाती है। हालांकि भारत में इसका उत्पादन सीमित मात्रा में ही होता है, लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जाता है।

कितनी है इसकी कीमत?

अमेरिका और यूरोप में 1 कप सिवेट कॉफी की कीमत 5,000 से 6,000 रुपये तक हो सकती है।

1. 1 किलो सिवेट कॉफी की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये या उससे अधिक हो सकती है।

2. भारत में भी ऑनलाइन और गोरमेट स्टोर्स में इसकी बिक्री होती है, लेकिन सीमित मात्रा में।

क्या हैं इसके फायदे?

1. स्मूद फ्लेवर – इसमें कड़वाहट कम होती है और यह स्वाद में अधिक संतुलित होती है।

2. डाइजेस्टिव एंजाइम्स से भरपूर – माना जाता है कि सिवेट के पाचन से गुजरने के कारण इसमें पाचन से जुड़े एंजाइम आ जाते हैं।

3. एनर्जी बूस्टिंग – आम कॉफी की तरह यह भी एनर्जी को बूस्ट करती है।

4. अत्यधिक एंटीऑक्सीडेंट्स – रिसर्च के अनुसार, इस कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करते हैं।

क्या हैं इसके नुकसान?

जानवरों के साथ क्रूरता…

इस कॉफी की मांग बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में सिवेट कैट्स को जंगलों से पकड़कर पिंजरे में बंद किया जाने लगा है। उन्हें जबरन कॉफी चेरी खिलाई जाती है और यह उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।

नैतिक और पर्यावरणीय चिंताएं..

एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट्स इसे अनैतिक मानते हैं। उनका कहना है कि कॉफी के लिए जानवरों को कष्ट देना गलत है।

स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी खतरे…

हालांकि बीन्स को अच्छी तरह प्रोसेस किया जाता है, लेकिन फिर भी मल से तैयार किसी खाद्य उत्पाद के लिए बेहद कड़े स्वच्छता मानक जरूरी होते हैं। इसके अभाव में बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा हो सकता है।

नकली सिवेट कॉफी का बाजार..

बढ़ती मांग और ऊंची कीमत की वजह से आज कई जगह नकली सिवेट कॉफी बेची जाती है, जिससे उपभोक्ता धोखा खा सकते हैं और स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Anupamaa Set Fire Incident: अनुपमा सेट पर लगी भीषण आग, टेंट एरिया जलकर राख!
Next: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन, 3-4 यात्री मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.