Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Morning Salt Water Benefits: सुबह – सुबह पिएं नमक वाला पानी, मिलेंगे गजब के फायदे…
  • Lifestyle

Morning Salt Water Benefits: सुबह – सुबह पिएं नमक वाला पानी, मिलेंगे गजब के फायदे…

Hema Gupta October 11, 2025

Morning Salt Water Benefits: सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी में एक चुटकी सेंधा या समुद्री नमक मिलाकर पानी पीने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। इसे Salt Water Benefits कहा जाता है। यह आदत न केवल वजन घटाने में मददगार है बल्कि पाचन, इम्यूनिटी और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं कि सुबह – सुबह नामक के पानी पीने कौन- कौन से फायदे मिलते हैं।

Read More: Karwa Chauth Makeup Tips: घर बैठे करें करवा चौथ मेकअप, इन 5 आसान स्टेप्स को करें फॉलो!

वजन घटाने में मददगार…

सुबह खाली पेट नमक का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिजम बूस्ट होता है, जिससे कैलोरी जलाने की प्रक्रिया तेज होती है। यह शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा पानी को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। और वॉटर रिटेंशन की समस्या को कम करता है। इसके अलावा, नमक का पानी भूख को नियंत्रित करता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। नियमित सेवन से वजन घटाने की प्रक्रिया आसान और प्रभावी बनती है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

नमक में मौजूद सोडियम और क्लोराइड पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। इससे भोजन का पाचन बेहतर होता है और पेट की एसिडिटी, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। नमक का पानी आंतों की सफाई करके मल त्याग को आसान बनाता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पेट की सफाई और पाचन क्रिया में सुधार होता है।

शरीर को डिटॉक्स करें…

नमक का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स प्राकृतिक डिटॉक्स एजेंट का काम करते हैं। यह लीवर और किडनी की सफाई में मदद करता है और हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालता है। नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और त्वचा चमकदार बनी रहती है।

सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत…

नमक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गले की खराश और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। सुबह नमक के पानी से गरारे करने और इसे पीने से श्वसन तंत्र में जमा बलगम आसानी से निकल जाता है। इस तरह यह सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश से जल्दी राहत दिलाता है।

हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद…

नमक के पानी में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की समस्या से बचाव करता है और शरीर की लचीलापन बनाए रखने में सहायक होता है।

कैसे तैयार करें नमक का पानी ?

नमक का पानी तैयार करने के लिए एक गिलास गुनगुना पानी लें और इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक या समुद्री नमक मिलाएं। पानी को अच्छी तरह घोलकर सुबह खाली पेट पिएं। ध्यान रखें कि नमक की मात्रा अधिक न हो, क्योंकि ज्यादा नमक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

सावधानी…

यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर, किडनी की समस्या या हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी है, तो नमक का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सामान्य नमक की बजाय सेंधा या समुद्री नमक का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि यह शुद्ध और नेचुरल होता है।

बच्चों और बुजुर्गों को नमक के पानी का सेवन सीमित मात्रा में ही कराना चाहिए।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ladli Behna Yojana: दीपावली से पहले लाडली बहनों को खुशखबरी, सीएम मोहन का बड़ा ऐलान, जल्द मिलेगी अक्टूबर की किस्त
Next: Tigress Bijli Dies: छत्तीसगढ़ की बाघिन ‘बिजली’ की वनतारा में मौत, इलाज में देरी और ट्रैवल से गई जान, उठे सवाल

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.