Morne Morkel On Virat Rohit: विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट मैच और T-20 से संयास ले चुके हैं, अब वो दोनों ही खिलाड़ी सिर्फ वनडे मैच ही खेलेंगे, ऐसे में विराट और रोहित के वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर आशंका बनी हुई है। कई दिनों से सोशल मीडिया पर भी उनके वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्कल का बयान सामने आया है।
Read More: BCCI On Gautam Gambhir: गौतम गंभीर ने दिया ऐसा बयान की BCCI हो गया नाराज!
Bowling Coach Morkel का बयान
रिपोर्ट के अनुसार, 28 नवंबर के दिन शुक्रवार को रांची में प्रैक्टिस सेशन के दौरान जब मोर्कल से रोहित और विराट के ODI World Cup 2027 में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि-
“अभी इसमें बहुत समय है। विराट और रोहित शर्मा दोनों ही अच्छे प्लेयर्स हैं। जब तक रोहित और विराट कोहली मेहनत कर रहें हैं और फिटनेस उनका साथ दे रही हैं, तब तक तो दिक्कत नहीं है। मैंने हमेशा एक्सपीरियंस पर ट्रस्ट किया है। वो अनुभव जो आपको कहीं और नहीं मिलता।”
Read More-Virat Ms Dhoni Video Viral: विराट को होटल छोड़ने गए MS Dhoni, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
Morne Morkel On Virat Rohit: Morkel ने आगे कहा कि-
“रोहित-कोहली ने कई ट्रॉफियां जीती हैं, उन्हें बड़े टूर्नामेंट खेलने का अनुभव है। हां, वर्ल्ड कप में वे निश्चित रुप से खेल सकते हैं। मैंने उनके खिलाफ कई मैच खेले हैं। अगर वे मानसिक और शारीरिक रुप से तैयार हैं, तो 2027 वर्ल्ड कप से दूर नहीं है।”
