3 महीने के भीतर मिलेंगे 4 करोड़
Morena Sugar Mill: मुरैना की कैलारस शुगर मिल के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के आदेश के बाद मुरैना कलेक्टर ने 3 महीने के भीतर 56 मजदूरों का लगभग 4 करोड़ से अधिक लंबित भुगतान किए जाने का एफिडेविट जमा किया है.
4 करोड़ भुगतान करने के निर्देश
कैलारस शुगर मिल के मजदूरों का लंबित भुगतान 3 महीने के भीतर किया जाएगा. इसको लेकर मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना ने हाईकोर्ट में पत्र दाखिल किया है. बता दें कि कैलारस शुगर मिल कारखाने की महिला कर्मी लहोई बाई शाक्य ने 2018 में अपने लंबित और ग्रेच्युटी के भुगतान को लेकर रिट पिटीशन हाई कोर्ट में दायर की थी. कलेक्टर ने कोर्ट को दिया एफिडेविट
Read More- Cow Science Exam CG 2024: छत्तीसगढ़ में अब गौ-विज्ञान परीक्षा
Morena Sugar Mill: हाईकोर्ट ने दिए निर्देश
हाई कोर्ट के निर्देश के बाद कैलारस शुगर मिल के मजदूरों को एक बड़ी राहत मिली है. इस मामले को लेकर पिछले दिनों कलेक्टर अंकित अस्थाना को हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से तलब किया था. हाई कोर्ट ने उनसे पूछा था, कि कैलारस शुगर मिल के 56 मजदूरों के ग्रेच्युटी का भुगतान कितने दिनों में किया जाएगा. इसे लेकर कलेक्टर को एफिडेविट देना होगा. इसके बाद अब कलेक्टर अंकित अस्थाना ने हाईकोर्ट में अपना एफिडेविट देकर बताया है, कि 3 महीने के भीतर 56 मजदूरों का लगभग 4 करोड़ से अधिक लंबित भुगतान कर दिया जाएगा.
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
कई दशक से बंद है शुगर मिल
चंबल अंचल की कैलारस शुगर मिल कभी देशभर में अपनी शक्कर के लिए विख्यात थी, लेकिन पिछले ढाई दशक से भी अधिक समय से यह बंद पड़ी हुई है. कहा जाता है कि इस मिल को दोबारा चालू करने के लिए सतही तौर पर प्रयास नहीं हुए. जिससे आसपास के किसानों का गन्ने का उत्पादन दिनों दिन घटता चला गया और यहां काम करने वाले मजदूर भी बेरोजगार हो गए.
