Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MORENA: गंदे पानी में विधायक का सत्याग्रह
  • मध्य प्रदेश

MORENA: गंदे पानी में विधायक का सत्याग्रह

Narendra Singh June 24, 2025

morena flood water logging mla satyagraha: समर्थकों के साथ दो घंटे तक गंदे पानी में बैठे रहे विधायक

morena flood water logging mla satyagraha: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बारिश के बाद हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। नगर परिषद की लापरवाही और जल निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण कैलारस कस्बे में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि जौरा विधायक पंकज उपाध्याय खुद गंदे पानी में दो घंटे तक जल सत्याग्रह पर बैठ गए।

विधायक का आरोप: प्रशासन हर साल करता है वादा, नहीं करता समाधान

विधायक पंकज उपाध्याय ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा—“हर साल की तरह इस साल भी मेरी जनता जलजमाव और बीमारियों से जूझ रही है। प्रशासन सिर्फ कागज़ी वादे करता है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं होता। अब यह जल सत्याग्रह जन आंदोलन का रूप लेगा।”

2 घंटे तक गंदे पानी में बैठे रहे विधायक

विधायक ने कैलारस के एमएस रोड, पुरानी सब्जी मंडी, गांधी मार्ग, रेलवे अंडर ब्रिज, और ग्रामीण इलाकों जैसे आंतरी, डोंगरपुर, रिठौनिया जैसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात का जायजा लिया।
स्थिति से क्षुब्ध होकर वे खुद गंदे बदबूदार पानी में अपने समर्थकों और नागरिकों के साथ बैठ गए। दो घंटे बाद एसडीएम और फिर कलेक्टर के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

किन इलाकों में बन गए हैं बाढ़ जैसे हालात?

बारिश से मुरैना जिले के निम्न क्षेत्रों में सबसे अधिक जलभराव की समस्या देखी गई:

एमएस रोड, गांधी मार्ग, रेल अंडर ब्रिज (कैलारस कस्बा)

आंतरी, डोंगरपुर, खुमान का पुरा, रिठौनिया (ग्रामीण क्षेत्र)

 विधायक का ऐलान: नहीं सुधरे हालात तो होगा बड़ा आंदोलन

पंकज उपाध्याय ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर बड़ा जनांदोलन करेगी।

Read More :- Vaishno Devi landslide 2025: भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन,कोई हताहत नहीं

Watch Now :- कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल की दूर्दशा | GOVTSCHOOL| BHOPAL

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BREAKING News: 25 जून को हो सकता है शुभांशु शुक्ला का Axiom‑4 मिशन लॉन्च
Next: Diljit Film Controversy: हानिया आमिर संग काम पर बवाल के बीच दिलजीत ने किया क्रिप्टिक पोस्ट…

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन्य जीव संरक्षण अभियान अंतर्गत आज श्योपुर की कूनो नदी में घड़ियाल छोड़ें।
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.