Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • FIRING NEWS : मुरैना फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, चाचा-भतीजे की मौत
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

FIRING NEWS : मुरैना फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, चाचा-भतीजे की मौत

Narendra Singh May 26, 2025

MORENA FIRING NEWS : शराब तस्करी रोकने पर मार दी गोली, पोस्टमार्टम पर बवाल

MORENA FIRING NEWS : मुरैना जिले में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई है। शराब तस्करी को रोकने की कोशिश में दो लोगों की जान चली गई। ठेकेदार चाचा-भतीजे को सरेआम गोलियों से भून दिया गया, जिसके बाद पूरा इलाका शोक और आक्रोश में डूब गया है। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियार लाइसेंस और बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए पोस्टमार्टम रोक दिया।

घटना कहां और कैसे घटी?

यह सनसनीखेज वारदात मुरैना जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र स्थित ‘भाईखां का पुरा’ गांव के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुई। मृतक सौरभ भदौरिया (उर्फ भोला, उम्र 24 वर्ष) और उनके चाचा महेंद्र भदौरिया (उर्फ बंटी) पेशे से शराब ठेकेदार थे। दोनों ने सोम विस्लरी नामक कंपनी से सिहोनियां क्षेत्र में शराब विक्रय का ठेका ले रखा था।उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग उनके क्षेत्र में अवैध शराब बेच रहे हैं। इसी सूचना की पुष्टि के लिए वे अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शराब तस्करों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।

ऐसे हुआ हमला

सुबह एक काली स्विफ्ट कार नहर की पुलिया के पास से गुजर रही थी, जिसमें कथित रूप से तस्कर सवार थे। ठेकेदार महेंद्र ने जैसे ही गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, आरोपियों ने बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे महेंद्र और फिर उनके भतीजे सौरभ को लगी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आक्रोश

घटना की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। मृतकों के भाई रॉकी भदौरिया ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं,24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी हो।परिजनों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे हाईवे जाम करेंगे और पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सांसद

घटना की सूचना मिलते ही सांसद शिवमंगल सिंह तोमर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर मौजूद एएसपी सुरेन्द्र डाबर और डीएसपी विजय भदौरिया को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एएसपी सुरेन्द्र धाकड़ ने मीडिया को बताया,

“घटना की जांच जारी है। गोली चलाने वाले आरोपी अवैध शराब तस्कर हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।”पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सौरभ भदौरिया का पहले भी अवैध शराब के धंधे से जुड़ाव रहा है। उनके खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं। हालांकि वर्तमान में वह सिहोनियां क्षेत्र में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में वैध शराब बिक्री कर रहा था।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद भाईखां का पुरा गांव में तनाव फैल गया है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों में आतंक और गुस्सा दोनों व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही इलाके में हो रही अवैध शराब तस्करी की जानकारी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Vidisha News : खाने को नहीं मिला मां के हाथ का बना मुर्गा तो कर ली खुदकुशी!
Next: Dilip Joshi 57th birthday: दिलीप जोशी का 57वां जन्मदिन आज…

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.