Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मोंथा तूफान का असर: भोपाल होकर जाने वाली एपी एसी संपर्क क्रांति निरस्त
  • मध्य प्रदेश

मोंथा तूफान का असर: भोपाल होकर जाने वाली एपी एसी संपर्क क्रांति निरस्त

Narendra Singh October 29, 2025

Montha Cyclone: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में आने वाले ‘मोंथा’ तूफान को देखते हुए रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तूफान के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे विशाखापट्टनम से चलने वाली 20805 एपी एसी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन बुधवार, 29 अक्टूबर की रात 8 बजे भोपाल नहीं पहुंचेगी।

विशाखापट्टनम–नई दिल्ली ट्रेन रद्द

यह ट्रेन विशाखापट्टनम से चलकर विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, भोपाल होते हुए नई दिल्ली जाती है। रेल प्रशासन के अनुसार, तूफान की गति लगभग 100 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि कुल 193 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें से दिल्ली दिशा की ओर जाने वाली यह एकमात्र ट्रेन है जिसे निरस्त किया गया है।

छठ पर्व पर यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें

छठ पर्व पर बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए छपरा–एलटीटी स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेगी।

05083 छपरा–एलटीटी स्पेशल: Montha Cyclone

29 अक्टूबर को रात 20:00 बजे छपरा से रवाना होगी।

यह अगले दिन बीना 19:30 बजे, रानी कमलापति 22:20 बजे, और तीसरे दिन इटारसी 00:02 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद एलटीटी (मुंबई) दोपहर 12:00 बजे पहुंचेगी।

05084 एलटीटी–छपरा स्पेशल: Montha Cyclone

30 अक्टूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी।

यह अगले दिन इटारसी 03:15 बजे, रानी कमलापति 05:35 बजे, बीना 07:40 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 04:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

दानापुर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई

रानी कमलापति–दानापुर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी गई है।

पमरे (पश्चिम-मध्य रेलवे) के पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि —01667 रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल 11 नवंबर तक चलेगी।01668 दानापुर–रानी कमलापति स्पेशल 12 नवंबर तक संचालित की जाएगी।

यात्रियों से अपील: Montha Cyclone

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 से अवश्य जांच लें और सुरक्षित यात्रा करें।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ENG vs SA Womens WC 2025: आज सेमीफाइनल की पहली टक्कर, किसके हाथ लगेगा फाइनल का टिकट?
Next: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ACB-EOW ने खनन कारोबारियों के घर छापामारा,DMF घोटाले में कार्रवाई

Related Stories

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना
  • CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता
  • वकार महामंत्र दिवस 2.0: CM भजनलाल ने नवकार मंत्र क रथों को दिखाई हरी झंडी
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.